फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: युवकों को खींचकर ले गई मौत, बुझे दो घरों के चिराग, परिवारों में मचा कोहराम, जिम जा रहे थे चार दोस्त

Wed, 08 Feb 2023 09:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में चौहल्दा नहर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोर्ट रोड पर रहने वाला जीशान (20) पुत्र शमशाद, उसका दोस्त इस्लामनगर निवासी इरशाद (19) पुत्र नानू मलिक, ईदगाह मोहल्ला निवासी साबिर पुत्र गुलफाम और टेलीफोन एक्सचेंज निवासी शोएब एक ही बाइक से बुधवार दोपहर को चौहल्दा नहर के पास स्थित जिम में जा रहे थे। जब वे मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर चौहल्दा नहर के पास पहुंचे तो मोड़ पर मेरठ की तरफ से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इरशाद व जिशान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साबिर व शोएब घायल हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, हादसे के बाद कार को छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कार चालक का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
परिजन रोकते रहे, मौत खींचकर ले गई
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों दोस्तों के परिजनों ने बुधवार की सुबह उन्हें खेलने और जिम जाने से रोकने का प्रयास भी किया। उनसे घरेलू कार्य में हाथ बंटाने के लिए भी कहा गया, लेकिन दोनों को मौत खींचकर वहां ले गई।

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कोर्ट रोड निवासी जीशान के पिता शमशाद ने बताया कि बुधवार सुबह उनको दिल्ली सब्जी लेने जाना था। जिसके लिए उसने जिशान को कहीं बाहर न जाने और दुकान पर जाकर ध्यान रखने के लिए कहा था। मगर इसके बाद भी वह अपने दोस्तों के साथ चौहल्दा के पास चला गया और हादसे में उसकी मौत हो गई।

4 of 7
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर निवासी इरशाद के बड़े भाई मोमीन ने बताया कि उसके पिता नानू मलिक की हालत पिछले कई दिन से खराब चल रही है। इसलिए ही बुधवार सुबह उसने इरशाद को बाहर न जाने और पिता का ध्यान रखने के लिए कहा था। मगर वह भी दोस्तों के साथ चला गया और कुछ देर बाद ही हादसे में मौत होने की खबर मिली। इस तरह परिवार वाले उनको रोकते रहे और वह फिर भी चले गए।
विज्ञापन

5 of 7
बागपत में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
हेलमेट पहनते तो बच जाती जान
चारों दोस्त एक ही बाइक पर बैठकर चौहल्दा नहर के पास गए थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार अगर एक ही बाइक पर चारों नहीं बैठे होते तो सामने से कार आने पर बाइक को तुरंत नियंत्रित करके बच सकते थे। वहीं हेलमेट भी नहीं लगाने के कारण कार की टक्कर लगने से जब वह सड़क पर गिरे तो उनका सिर सड़क से टकराया और कार का पहिया भी उन पर उतर गया। अगर हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

6 of 7
accident - फोटो : amr ujala
परिवार में मचा कोहराम
मृतक जीशान अपने पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि इरशाद अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। जिनकी मौत होने से उसके परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। उधर लोग सांत्वना देने में जुटे हैं।

सांत्वना देने पहुंचे चेयरमैन
कोर्ट रोड व इस्लामनगर निवासी दो युवकों की मौत होने के बाद शहर में शोक छा गया। जिसके चलते चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन ने भी मृतकों के घर पहुंचकर उनके परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसपी नीरज कुमार जादौन - फोटो : Amar Ujala baghpat
हाईवे पर लगा जाम
मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर हादसे में दो युवकों की मौत होने के बाद वाहन रुक गए। जिससे नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। जहां काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने किसी तरह व्यवस्था संभाली और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारू कराया।

सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और दुपहिया वाहनों पर हेलमेट लगाकर चलना चाहिए। यातायात नियमों का पालन कर अनहोनी को टाला जा सकता है और अपने परिवारों को दर्द से बचाया जा सकता है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें