फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है आइंस्टीन लुक वाला ये दुकानदार, देश में खूब हो रहा वायरल, ये रही बड़ी वजह

Tue, 23 Feb 2021 06:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
हरेंद्र - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हुए वीडियो में आइंस्टीन लुक वाला व्यक्ति पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह व्यक्ति कौन है। आइए आपको आगे बताते हैं कि आइंस्टीन के हेयरस्टाइल जैसा लुक रखने वाला यह व्यक्ति कौन है।

बड़ौत थाना क्षेत्र के मेन बाजार में सोमवार को दो चाट विक्रेताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे व सरिये चले थे। इसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

2 of 6
बागपत: मारपीट का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आइंस्टीन की तरह दिखने वाला यह हरेंद्र मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। हरेंद्र नगर की रामबाग कॉलोनी में पिछले 40 वर्षों से रह रहा है। अतिथि भवन के पास इनकी चाट की दुकान है। 
विज्ञापन

3 of 6
वायरल हुए आइंस्टाइन लुक वाले विक्रेता - फोटो : ANI
हरेंद्र पुत्र वीर बहादुर ने बताया कि वे पांच भाई हैं। जिनमें से एक भाई चंद्रमल नगर के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि उसका भाई जितेंद्र बलिया में कपड़े की दुकान करते हैं। इसके अलावा ये तीन भाई हरेंद्र, पूर्णमासी और शिवजी बड़ौत में चाट की दुकान करते हैं।

4 of 6
लड़ाई के बाद हवालात में बंद चाट विक्रेता और उनके साथी - फोटो : ANI
बताया गया कि हरेंद्र साईं राम की पूजा करता है। वह दो साल में एक बार बाल कटवाता है। हरेन्द्र से पूछा गया कि क्या तुम बाल भी बेचते हो, तो उसने मना कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फनी मीम्स - फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
बागपत जनपद में बड़ौत थाना क्षेत्र के मेन बाजार में ग्राहक को लेकर दो चाट विक्रेताओं और उनके कर्मचारियों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों व सरिये से हमला बोल दिया। इससे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर, दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि घटना को कवर कर रहे एक मीडियाकर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी और उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीओ मंगल सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ लोगों को कोतवाली ले गई। उधर, संघर्ष में एक पक्ष के पूर्णवासी, शिवजी और हरेंद्र पुत्र वीर बहादुर, अनिल और धनजी पुत्र हरेंद्र निवासी रामबाग कॉलोनी, दूसरे पक्ष के विक्की और आशु पुत्र सुरेंद्र, नीटू पुत्र घासीराम समेत अन्य कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें