युवती को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान बिपाशा ने बोतल निकाल कर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। उसने माचिस निकालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने किसी तरह से बिपाशा के हाथ से माचिस छीनी। इससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान आयुष मंत्री और दोनों विधायक कार्यक्रम से निकल लिए। युवती को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। युवती ने बताया कि एक ग्राम प्रधान ने उनकी भूमि बटाई पर ली थी। इसके बाद उसने भूमि पर कब्जा कर लिया। अब भूमि खाली करने को कहते हैं तो वह जान से मारने की धमकी देता है। इसकी शिकायत उन्होंने तहसीलदार से लेकर डीएम तक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आज आत्मदाह का प्रयास किया।