फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भारी आक्रोश, बड़ौत में पुलिसफोर्स तैनात, देशखाप के थांबेदार बोले...

Thu, 28 Jan 2021 03:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 5
बड़ौत में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में बड़ौत में चल रहे धरना-प्रदर्शन को बल प्रयोग कर हटवाए जाने से किसानों के बीच नाराजगी पनप रही है। तनाव को देखते हुए गुरुवार को देशखाप के थांबेदार ब्रजपाल चौधरी के बड़ौत स्थित आवास पर पुलिसबल तैनात कर दिया गया। छपरौली चुंगी पर भी पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन

2 of 5
बड़ौत में किसानों की पंचायत - फोटो : अमर उजाला
उधर, रालोद कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। थांबेदार ब्रजपाल चौधरी का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर बुजुर्ग किसानों को हटाया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के किसान जो फैसला करेंगे, उस पर आगे बढ़ा जाएगा। किसानों से मशवरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
बड़ौत में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हिंसा के बाद बड़ौत में चल रहे किसानों के आंदोलन पर भी पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया और बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस धरना स्थल पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर धरनास्थल खाली करा लिया। पुलिस फोर्स ने लाठियां फटकार कर किसानों को दौड़ा लिया।

4 of 5
चोट दिखाता किसान - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार दोपहर एसडीएम दुर्गेश बड़ौत के कक्ष में एडीएम अमित कुमार, एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने किसानों के प्रतिनिधि थांबेदार ब्रजपाल सिंह, चौबासी खाप चौधरी सुभाष सिंह, आचार्य बलजोर सिंह आर्य, विक्रम आर्य और विश्वास चौधरी से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़ौत में पुलिसफोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला
पुलिस-प्रशासन का कहना था कि धरना समाप्त कर दें। करीब ढाई घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही थी। किसानों ने 31 जनवरी को महापंचायत बुलाने का एलान किया था। रात में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर धरनास्थल खाली करा लिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें