मामले की जानकारी देता पीड़ित व्यक्ति।
- फोटो : amar ujala
गांव में तीन मौत के बाद पसरा सन्नाटा
महिला और दो बेटियों की मौत के बाद बाछौड़ गांव में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार ही नहीं, बल्कि गांव के सभी लोग गमगीन है। गांव की गलियों में जहां पहले खूब चहल-पहल होती थी, अब वह सूनी पड़ी है। शुक्रवार को भी लोग केवल अपने जरूरी काम के लिए ही बाहर गए। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएससी बल तैनात है। लोगों ने पीड़ित महक सिंह को सांत्वना दी।