फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे को दिल दे बैठी चाची: नीले ड्रम के डर से पति ने सौंप दी पत्नी, खुद करवाई दोनों की शादी; देखें वीडियो

Sat, 14 Feb 2026 10:39 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दोघट (बागपत)

सार

पति का कहना है कि मेरठ में नीले ड्रम की घटना हो चुकी है और कई जगहों पर प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की जा चुकी है। 
विज्ञापन
1 of 5
चाची और भतीजे ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
चाची से भतीजे के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर विवाद हो गया और पति ने नीले ड्रम का डर बताकर अपनी पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोघट थाने में चाची और भतीजे की शादी कराकर साथ भेज दिया गया। पूरा मामला लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
चाची को वरमाला पहनाता भतीजा - फोटो : अमर उजाला
पांच साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
यूपी के बागपत स्थित दोघट क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला का अपने जेठ के बेटे के साथ पिछले पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया कि शुक्रवार को दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी महिला के पति को हो गई। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और पति ने दोनों बेटों को अपने साथ रखते हुए पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पति - फोटो : अमर उजाला
पति नीले ड्रम की घटना होने का डर
इसके बाद अपनी पत्नी को भतीजे के साथ ही रहने की बात कहकर घर से निकाल दिया। इसका पता चलने पर आए कस्बे के गणमान्य लोगों ने पति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पति का कहना है कि मेरठ में नीले ड्रम की घटना हो चुकी है और कई जगहों पर प्रेम प्रसंग में पति की हत्या की जा चुकी है। 

4 of 5
गांव वालों ने कराई दोनों की शादी - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने करा दी चाची-भतीजे की शादी
उसने कहा कि नीले ड्रम के डर की वजह से वह पत्नी को साथ नहीं रखना चाहता। इसके बाद महिला, उसका पति और प्रेमी भतीजा अपने पिता के साथ शुक्रवार शाम दोघट थाने पहुंच गए, जहां पुलिसकर्मियों को पूरी बात बताई। महिला और उसके प्रेमी भतीजे ने बताया कि अपनी मर्जी से कस्बे से बाहर जा रहे हैं और वहीं पर मजदूरी कर अपना गुजर बशर करेंगे। तभी कस्बे के कुछ लोग भी वहां आ गए और उनके सामने पति ने अपनी पत्नी और प्रेमी भतीजे से दोनों के गले में माला डलवाकर शादी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का बयान
उधर, महिला के मायके वालों ने थाने आने से मना कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि ऐसा मामला सामने आया था, लेकिन किसी ने लिखित में शिकायत नहीं दी। थाने के बाहर दोनों ने एक-दूसरे के गले में माला डाली। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से चले गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें