फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder:मोहब्बत का ऐसा अंत, कांप उठा लोगों का कलेजा, इस हालत में मिलीं प्रेमी-प्रेमिका की लाशें,तस्वीरें

Wed, 09 Nov 2022 08:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
मृतक महजबीं व जंगल में पड़ा आरिफ का शव - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद में छपरौली के असारा गांव से फरार शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गई। प्रेमी की पीटकर और प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की गई। इनके शव अलग-अलग जगह से बरामद किए गए। हत्या करने के बाद युवती का भाई खुद ही थाने पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती के भाई समेत दो को गिरफ्तार किया है। 

असारा निवासी आरिफ (26) व उसकी प्रेमिका महजबी (28) गांव से बीती 21 अक्तूबर को फरार हो गए थे। आरिफ व महजबी दोनों ही शादीशुदा थे। उन दोनों के तीन-तीन बच्चे हैं। महजबी अपने परिवार के साथ कांधला रहती थी। वह अपने मायके आई थी और वहां से चली गई।
विज्ञापन

2 of 6
महजबीं का फाइल फोटो व उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
उसका मुकदमा उसके भाई मुर्सलीन ने रमाला थाने में दर्ज कराया था। मुर्सलीन मंगलवार रात को थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन व उसके प्रेमी की हत्या कर दी है। 
विज्ञापन

3 of 6
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर असारा गांव से महजबी का शव बरामद कर लिया, जबकि आरिफ का शव लूंब गांव के जंगल से बरामद किया गया। दोनों के शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

4 of 6
दोहरा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आरिफ के पिता मुस्ताक ने छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें कहा कि उसका पुत्र आरिफ गांव की महजबी के साथ चला गया था। महजबी के परिजनों ने मंगलवार को उसे पकड़ लिया और महजबी के भाई मुर्सलीन ने गांव गंगेरू थाना कांधला जिला शामली स्थित मकान पर ले जाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव लूंब गांव में फेंक दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने महजबी के भाई मुर्सलीन उर्फ काला, अरमान उर्फ भूरा, मुजम्मिल पुत्र ताहिर निवासी असारा, मौसेरे भाई शाहनवाज पुत्र अब्बास निवासी थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागपत में प्रेमी युगल की हत्या - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि मुर्सलीन व शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें