फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने बनाई खास रणनीति, आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह का बयान

Thu, 09 Dec 2021 08:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 7
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गुरुवार को आजमगढ़ के नरायनपुर में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी और पीएम योगी की जमकर तारीफ की और विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के किले को ध्वस्त करने के लिए भाजपा ने खास रणनीति बनाई है।

अब आजमगढ़ और लालगंज को भी भाजपा फतह करेगी। कहा कि मोदी और योगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। अखिलेश यादव ने हिंदू मुस्लिमों को लड़ाने का काम किया। जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। अब हिंदू न मुसलमान से लड़ेगा, न मुसलमान से हिंदू लड़ेगा।

दोनों मिलकर योगी मोदी के नेतृत्व में गरीबी और अपराधियों से लड़ेंगे, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों से लड़ेंगे, अपने कल्याण के लिए लड़ेंगे। इससे पहले उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत सीडीएस रहे बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देकर और दो मिनट मौन रखकर की। स्वतंत्र देव सिंह ने अपने भाषण में कहा कि एक समय था जब लोगों को वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने में शर्म आती थी। पर आज विक्टोरिया भवन में भी भारत माता की जय गूंजता है।
विज्ञापन

2 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
 पिछले 70 वर्षों में विकास न होने के आंकड़े को गिनाते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी मोदी ने सभी वर्गों खासकर गरीब तबके का ख्याल रखा है। रसोई गैस, शौचालय, पीएम आवास, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, दुर्घटना बीमा जैसी तमाम योजनाएं दी। कोरोना जैसी बीमारी में रात दिन काम किए। 
विज्ञापन

3 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लक्ष्मी न हाथी पर आती है, न साइकिल, न पंजे पर आती है। लक्ष्मी कमल पर ही आती है। सपा बसपा और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह लोग पार्टी नहीं ट्रस्ट चलाते हैं। पहले कहा जाता था कि राममंदिर की जगह पर अस्पताल बनाओ, जिन लोगों ने हमारे पूर्वजों का अपमान किया आज वह लोग मंदिर-मंदिर घूमकर मत्था टेक रहे हैं।

4 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर आज मोदी नहीं होते तो न मंदिर होता, न सर्जिकल स्ट्राइक होती और न ही गरीबों को मुफ्त राशन मिलता है। इसलिए सभी को छोड़ना लेकिन मोदी और योगी को मत छोड़ना। क्योंकि ऐसे तपस्वी नेता फिर नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि न वंशवाद और न ही जातिवाद मतदान राष्ट्रवाद पर करना है।
विज्ञापन

5 of 7
आजमगढ़ में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
बलिया के मथुरा महाविद्यालय में जनसभा को संबोधित करते हुए  स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा शासन में उत्तर प्रदेश दंगे और बलात्कार का दंश झेलता था लेकिन योगी राज में न बम धमाका हुआ और न दंगे। दंगाई व गुंडे प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
बलिया में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
जातिवाद की राजनीति करने वालों पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार कुंभ मेले में प्रधानमंत्री मोदी ने वाल्मीकि समाज का पैर अपने हाथों से धोकर उनका सम्मान किया था। कहा कि जो लोग पूजा में डीजे, कांवर यात्रा पर रोक लगाते थे, वो अब हिन्दुत्व का गुणगान कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बलिया में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी जैसे नेता विरले पैदा होते हैं। पीएम ने राम मंदिर निर्माण का शिलान्यास कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी जी कभी साइकिल, हाथी या हाथ पर सवार होकर नहीं आती बल्कि वह कमल पर आती हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में आपको पुन: योगी सरकार बनाने के लिए बीजेपी प्रत्याशियों को विजय दिलानी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें