काशीपुर गांव की मधुबाला पत्नी दिवाकर राम को दो माह पूर्व जुड़वा बच्चे हुए थे। दोनों बच्चे स्वस्थ थे। मधुबाला के अनुसार, शुक्रवार की रात उन्होंने आंगनबाड़ी से मिले पैकेट का दूध दोनों शिशुओं को पिलाया था। शनिवार सुबह चार बजे आंख खुली तो दोनों बच्चे मृत पड़े थे। सूचना पर निवर्तमान प्रधान कमला देवी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पहुंच गईं।