फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता हत्याकांड: प्रधान समेत छह पर मुकदमा, तीन को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Tue, 16 Feb 2021 05:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बसपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव में सोमवार की देर शाम बसपा नेता की हत्या के मामले में पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। वहीं, घटना के दूसरे दिन भी गांव में तनाव की स्थिति देखने को मिली, जिसे देखते हुए गांव में कई थानों की फोर्स तैनात रही। गांव में गम व गुस्से का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
बसपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
बसपा नेता व व्यवसायी कलामुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन को सोमवार की शाम खुंदनपुर गांव के पास ही पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने गोली मार दी थी। कलामुद्दीन को तत्काल सीएचसी लालगंज ले जाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
परिजन उन्हें लेकर वाराणसी पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। कलामुद्दीन की हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक दो बार निजामाबाद विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके थे। घटना के बाबत मृतक के पुत्र फुरकान ने गांव के ही रहने वाले छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

4 of 5
demo pic
इसमें गांव के निवर्तमान प्रधान रिजवान उर्फ बबलू पुत्र असारूल हक, कासिफ पुत्र अलीशेर, मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन, अब्दुल्लाह पुत्र कय्यूम, मसरूर अहमद पुत्र मकबूल अहमद, अलीशेर अहमद पुत्र मकबूल अहमद शामिल है। इन नामजद किए गए लोगों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
वहीं, पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीम सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें