बाटला हाउस एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान हुआ गलत लोगों से साथ
बटला कांड के बाद चर्चा में आया आरिज उर्फ जुनैद शुरू से ही काफी होशियार था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के दौरान उसका संपर्क कुछ ऐसे लोगों से हो गई, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इसके बाद से ही जिले का एक होनहार युवा ऐसा फिसला की आज जेल की सलाखों के पीछे है और कई बम विस्फोटों के साथ ही बाटला कांड में मारे गए इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा पर फायर करने का आरोपी भी है। न्यायालय ने तो अब इस पर दोष सिद्ध कर दिया है और 15 मार्च को पूरा फैसला आ जाएगा।