उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह पति-पत्नी का शव घर के कमरे फंदे से लटकता मिला। दोनों ने आठ माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल व मायके वालों को घटना का कारण नहीं पता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जमुखा गांव में धर्मेंद्र राजभर की शादी पिछले वर्ष जुलाई माह में गाजीपुर के सादात क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की संजू राजभर से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। धर्मेंद्र मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। सोमवार की रात पति-पत्नी खाना खाने के बाद सोने चले गए। मंगलवार की सुबह जब दोनों देर तक नहीं उठे तो मां इनौता जगाने गई। कमरे में पुत्र व बहू को फंदे से लटकता देख चीखने लगी। दोनों सीमेंट शेड के कमरे में लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटक रहे थे। चीख सुनते ही परिजन व ग्रामीण जुट गए। देखें अगली स्लाइड्स...।