यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर चुनाव के एग्जिट पोल सोमवार को आ गए। ज्यादातर सर्वे में दिखाया गया है कि यूपी और मणिपुर में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस के मुकाबले भाजपा आगे है, लेकिन दोनों के बीच कांटे की टक्कर होगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना है, वहीं, गोवा में कांग्रेस आगे है, लेकिन भाजपा भी सरकार बनाने की लाइन में है।
इन एग्जिट पोल को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोग पोल को सही बता रहे हैं, तो कुछ इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल का उदाहरण देते हुए लोग इसे झूठा बता रहे हैं। इस बीच, तमाम यूजर्स एग्जिट पोल को लेकर मीम्स भी शेयर रहे हैं।
हम आपको सोशल मीडिया पर वायरल टॉप-10 मीम्स दिखाने जा रहे हैं...