फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: न्यायिक कर्मी की पीटकर हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश, शरीर पर मिले थे चोटों के निशान

Mon, 12 Jan 2026 07:18 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा के न्यायिक कर्मचारी राशिद हुसैन की ओवरटेक विवाद में पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश के लिए कई टीमें दबिश दे रहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
अमरोहा में राशिद हुसैन के हत्यारोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद

न्यायिक कर्मचारी राशिद हुसैन की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी शान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस ने दो और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक इस घटना का मुख्य आरोपी कलीम है।

विज्ञापन

2 of 8
डिडाैली कोतवाली में माैजूद लोग - फोटो : संवाद
उसने ही राशिद हुसैन की पिटाई के लिए भीड़ इकट्ठा की थी। वहीं, पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे के अलावा वीडियो व फोटो तलाश रही है। पुलिस ने गिरफ्तार शान को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 8
गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
रविवार की दोपहर अमरोहा के मोहल्ला नल के रहने वाले राशिद अपनी पत्नी रुखसार, भतीजे सलमान व अपने तीन बच्चों (दो बेटे, एक बेटी) के साथ कार से रिश्तेदारी में मुरादाबाद के गांव पट्टी जा रहे थे। राशिद हुसैन सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में बतौर क्लर्क कार्यरत थे।

4 of 8
अमरोहा में गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
जैसे ही राशिद हुसैन की कार बंबूगढ़-जोया बाईपास पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही बाइक ने गलत दिशा से ओवरटेक किया। इस दौरान कार की साइड बाइक से छू गई थी। पुलिस के मुताबिक इसके बाद भी बाइक पर सवार दोनों युवक कार में बैठे परिवार को धमकाने लगे। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

5 of 8
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
आपा खोए युवकों में से एक ने अपने परिजनों व रिश्तेदारों को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा। यह देख राशिद ने कार आगे बढ़ा दी। इस दौरान कार डिडौली थाना क्षेत्र में पथकोई-हुसैनपुर की पुलिया तक पहुंची थी कि हुसैनपुर गांव निवासी कलीम, शान, कसीम, नसीम और तीन अज्ञातों ने जबरन कार रुकवाकर राशिद को बाहर खींच लिया और सभी ने लात-घूंसों से इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गए।
विज्ञापन

6 of 8
अमरोहा में राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : संवाद
भतीजे सलमान व कार में बैठीं राशिद की पत्नी उन्हें बचा नहीं सके। इस बीच जुटे आसपास के लोगों ने राशिद को हमलावरों के बीच से निकाला। भीड़ जुटने के बाद आरोपी भाग गए। परिजन उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां से मुरादाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
राशिद हुसैन की हत्या - फोटो : संवाद
मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही राशिद की सांसें थम गईं। इस मामले में मृतक के भतीजे सलमान ने डिडौली के हुसैनपुर गांव निवासी कलीम, शान, कसीम, नसीम और तीन अज्ञात के खिलाफ डिडौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। कसीम और नसीम सगे भाई हैं, जबकि कलीम और शान चचेरे-तहेरे भाई हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अमरोहा में राशिद हुसैन की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : संवाद
पुलिस ने नामजद शान समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। सोमवार को सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में नामजद अभियुक्त शान को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें