फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार महिलाओं के उड़े चीथड़े: जीवन संवारने निकली थीं, मौत ने लगा लिया गले; घंटों मशक्कत बाद मलबे से निकली लाश

Mon, 16 Jun 2025 07:35 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर (अमरोहा)

सार

अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इसमें फैक्टरी में काम कर रहीं रजबपुर निवासी रुकसाना (20) व शहनाज (48) और पपसरा गांव निवासी रूमा (35) व प्रवेश (36) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 10
अमरोहा पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
बेहतर जिंदगी की तलाश में रोजी-रोटी कमाने निकली थीं… लेकिन लौट न सकीं। यूपी के अमरोहा स्थित अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में हुए दर्दनाक विस्फोट ने चार महिलाओं की जिंदगी छीन ली। जो महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य के लिए पसीना बहा रही थीं, वो पलभर में चिंगारियों में खो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने राहत-बचाव में घंटों मशक्कत की, लेकिन चार घरों में हमेशा के लिए मातम पसर गया।
विज्ञापन

2 of 10
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद
एक पुरुष, आठ महिला गंभीर घायल
अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इसमें फैक्टरी में काम कर रहीं रजबपुर निवासी रुकसाना (20) व शहनाज (48) और पपसरा गांव निवासी रूमा (35) व प्रवेश (36) की मौत हो गई। जबकि, एक पुरुष और आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

विज्ञापन

3 of 10
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
दो महिलाएं मेरठ रेफर
पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में दो महिलाओं को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। 

4 of 10
मृत महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के रहने वाले सैफ उर रहमान के नाम पर है फैक्टरी का लाइसेंस
सुरक्षा के लिहाज से छह थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल पर पहुंचीं डीएम निधि गुप्ता वत्स ने पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की जांच के लिए एडीएम वित्त व राजस्व की अध्यक्षता में चार सदस्य टीम गठित की है, जो घटना की मजिस्ट्रियल जांच करेगी। प्रशासन के मुताबिक यह पटाखा फैक्टरी हापुड़ जनपद के रहने वाले सैफ उर रहमान पुत्र केसर अहमद के नाम पर पंजीकृत है। 
विज्ञापन

5 of 10
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
दो बिल्डिंगों चल रही थी फैक्टरी
शेड की दो बिल्डिंगों में चल रही पटाखा फैक्टरी में स्थानीय लोग मजदूरी करते थे। अमरोहा-अतरासी से करीब एक किलोमीटर अंदर जंगल में चल रही इस पटाखा फैक्टरी में सोमवार सुबह करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ एक शेड के परखच्चे उड़ गए। जबकि, दूसरा शेड क्षतिग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन

6 of 10
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
धमाके बाद जमा हुई ग्रामीणों की भीड़
धमाका इतना तेज था कि उसकी गूंज अतरासी गांव तक पहुंची। पटाखा फैक्टरी की बिल्डिंग धराशायी होते ही उसमें काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। कुछ ही देर में आस-पास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के सीएफओ भी टीम के साथ पर पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 10
अमरोहा की पटाखा फैक्टरी में हादसा - फोटो : संवाद
सभी बुरी तरह थे झुलसे
पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे अमरोहा के मोती नगर निवासी मोना पुत्री गिरीश चंद्र, विशाल पुत्र धर्म सिंह, पूजा पुत्री गिरीश चंद, पूजा पत्नी अमित कुमार, इंद्रवती पत्नी छोटेलाल, अतरासी कलां निवासी सलोनी पुत्री राम अवतार, पपसरा निवासी सोनिया पत्नी ओमप्रकाश, पूजा पत्नी राजेश, मंगूपुरा निवासी नाजरीन पुत्री कमरुद्दीन को बाहर निकाला। सभी लोग बुरी तरह झुलसे हुए थे। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि, युवती समेत चारों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया। 

8 of 10
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद
अब होगी  मजिस्ट्रेट जांच 
जानकारी मिलते ही डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। डीएम ने पटाखा फैक्टरी में विस्फोट की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के लिए एडीएम वित्त व राजस्व की अध्यक्षता में टीम गठित की है। फैक्टरी मालिक सैफ उर रहमान के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

9 of 10
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद
डीएम अमरोहा का बयान
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। इसका लाइसेंस भी है। जिसमें कम करने वाले चार महिला मजदूरों की मौत हो गई है। इसके अलावा आठ महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक, सीएफओ व विद्युत सुरक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। यह एक मानवीय दुर्घटना है। मृतक और घायलों के परिजनों से आवेदन कराकर मुख्यमंत्री राहत कोष को भेजेंगे। - निधि गुप्त वत्स, डीएम अमरोहा
विज्ञापन

10 of 10
अमरोहा पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : संवाद
जांची जा रही हादसे की वजह 
अतरासी गांव के जंगल में चल रही पटाखा फैक्टरी में दोपहर करीब 12 बजे विस्फोट हुआ था। मौके पर पुलिस फायर ब्रिगेड और की टीम पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। हादसे में चार महिला मजदूरों की मौत हुई है। साथ ही आठ महिलाएं और एक पुरुष घायल हुए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। यह पटाखा फैक्टरी हापुड़ के रहने वाले सैफ उर रहमान के नाम पर है। इस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें