फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Seat: पहली बार मतदान..कैमरे में कैद किए पल, युवाओं ने विकास-शिक्षा के लिए दिया वोट, शमी को देख उत्साहित

Sat, 27 Apr 2024 01:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

अमरोहा लोकसभा सीट पर पहली बार लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर युवा उत्साहित नजर आए। वोट करने के साथ ही युवाओं ने सेल्फी लेकर इन पलों को अपने मोबाइल के कैमरों में कैद भी किया। पहली बार वोट करने की खुशी युवाओं के चेहरे पर अलग ही झलक रही थी। अमरोहा में इस बार 18 से 19 साल के 22362 युवाओं के वोट बनाए गए थे।

विज्ञापन

2 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
जिले में शुक्रवार को अमरोहा लोकसभा के लिए सांसद के चुनाव को वोट डाले गए। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक लोकतंत्र में मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोट करने के लिए पहुंचे। लेकिन जीवन के 18 बसंत पार कर मिले वोट करने को अधिकार को पाकर युवा खासे उत्साहित दिखाई। अमरोहा में जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में पहली बार वोट करने के लिए पहुंची चारू एवं चंचल ने कहा कि वोट करने के लिए ईवीएम का बटन दबाने पर बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
बताया कि वह काफी दिनों से वोट करने को उत्साहित थीं। इसी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे भाई-बहन शौर्य एवं आयुषी का कहना है कि वह पहले अपने मम्मी पापा के साथ बूथ पर वोट की प्रक्रिया देखने के लिए साथ आते थे। इस चुनाव में वोट करने के लिए वह काफी दिनों का इंतजार आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

4 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
पहली बार वोट डालने के लिए पहुंची भूमिका कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बड़ी अहमियत है। पहली बार वोट करने पर खुशी का जो एहसास हो रहा है। उसको बयान करना मुश्किल है। जबकि, कुंदन माॅडल इंटर कॉलेज में पहली बार वोट करने पहुंची सलोनी बोलीं कि वोट डालकर गर्व महसूस हो रहा है। कहा कि देश और क्षेत्र के विकास के मुद्दे पर ही वोट किया है। वहीं गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा, नौगांवा सादात में भी युवा पहली बार वोट कर खासे उत्साहित दिखाई दिए। 
विज्ञापन

5 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
वोट देकर शमी बोले, सभी को अपनी सरकार चुनने का हक
लोकतंत्र के पर्व में हर आम और खास उत्साहित नजर आया। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने परिवार के साथ गांव के ही मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। इस दौरान शमी ने कहा कि अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। वोट डालना सभी का अधिकार है। विशेषकर युवाओं को खास प्रेरित किया। मोहम्मद शमी का गांव सहसपुर अलीनगर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में है।
विज्ञापन

6 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

दोपहर तीन बजे वह अपनी मां अंजुम आरा, भाई मोहम्मद हसीब, भाभी शमा परवीन के साथ गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के बाद वह खासे उत्साहित नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपका वोट है आपको अपनी सरकार चुनने का हक है। किन मुद्दों को लेकर वोट होना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमरोहा के लिए विकास, स्कूल-कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और युवाओं के लिए खेल संबंधी सुविधाएं मिलना यही सब कुछ मुद्दे हैं। 

विज्ञापन

7 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
कहा कि प्रधानमंत्री मेरी तारीफ करते हैं मैं इसके लिए उनका बहुत शुक्रगुजार हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा नाम मेरे घर (अमरोहा) में आकर लिया यह और गर्व की बात है। बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि दो महीने पहले लंदन में शमी के दाएं पैर का ऑपरेशन हुआ था। दस दिन पहले ही वह गांव आए हैं। परिवार के साथ समय बिताकर वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।

8 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

शादी से पहले वोट देने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन 
हसनपुर के मोहल्ला होली वाला निवासी शिवांगी अग्रवाल की शुक्रवार रात में शादी थी। वह शादी की रस्मों को पूरा करने से श्रीमति सुखदेवी इंटर काॅलेज मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। उधर, हसनपुर ब्लॉक की प्रमुख ममता गुर्जर के छोटे बेटे उदित गुर्जर की शादी भी शुक्रवार रात जानी थी।

9 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद
शादी से पहले शाम पांच बजे दूल्हे के वेश में उदित गुर्जर ने सैदनगली में दयानंद इंटर कॉलेज में बने बूथ पर मतदान किया। नौगांवा सादात के गांव अलीपुर कलां निवासी जेपी सिंह दूल्हे के रूप में सजकर शुक्रवार सुबह बरात जाने से पहले केंद्र पहुंचे और वोट डाला। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट करना जरूरी है। उसके बाद वह बरातियों के साथ रवाना हो गए। 

10 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

चुनावी जिम्मेदारियों के बीच डाला वोट
पिछले एक माह से स्थानीय अफसर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिन रात एक किए हुए थे। इन सबके बीच चुनाव की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने के साथ ही जिले के अधिकारियों ने अपनी मतदान की जिम्मदारियों को भी निभाया। एडीएम(वि/रा)/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा एवं परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव को निर्विघ्न संपन्न कराने की जिम्मेदारियों के बीच प्राथमिक विद्यालय रायपुर खुर्द में बने मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

11 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

मॉडल-पिंक बूथों पर किया मतदान
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बनाए गए पिंक एवं मॉडल बूथ आकर्षण का केंद्र बने रहे। गुब्बारों से सजे बूथों पर कारपेट पर चलकर मतदाता अपना वोट डालने पहुंचे। सजे बूथों पर मतदाताओं ने सेल्फी प्वाइंट पर मतदान के इन क्षणों को अपने मोबाइल में कैद भी किया। सुबह से ही इन केंद्रों पर लंबी कतारें लगी नजर आईं। मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए कारपेट से सजाया गया था। इसके अलावा सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए थे। इन केंद्रों पर पहुंचकर मतदाताओं में अलग ही उत्साह नजर आया। 

12 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

उम्र का दबाव और दिव्यांगता भी बेअसर
अलग-अलग बूथों पर उम्र और दिव्यांगता को मात देते हुए अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बूथाें तक पहुंचे।   उन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में वोट का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार 85 साल से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से घर से वोट करने की सुविधा दी थी। जिसमें दो दिनों तक टीमों ने घर से वोट करने के लिए आवेदन करने वाले बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के वोट कराए गए। इसके बाद शुक्रवार को भी बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं में वोट करने का गजब का उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

13 of 13
अमरोहा में मतदान - फोटो : संवाद

तपती गरमी व लू भी के बीच मतदान को निकले बुजुर्ग व दिव्यांग 
मंडी धनौरा में करीब 100 साल की आयु पूरी कर चुकीं नगर के मोहल्ला विजय नगर निवासी राजकली देवी ने प्राथमिक विद्यालय संख्या तीन पर जाकर अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा पोस्टल बैलेट की सुविधा लेने से इंकार कर दिया था। ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी बुजुर्ग हरफूल सिंह व एक अन्य बुजुर्ग महिला इमरती देवी ने शारीरिक अक्षमता के बावजूद मतदान केंद्र पर वोट डाला। ग्राम अम्हेड़ा में बुजुर्ग व दिव्यांग रामभरोसे, बछरायूं में बंदोरखाना के मतदान केंद्र पर 80 साल की आसिफा बेगम ने भी अपने पुत्र के साथ वोट डाला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें