फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Leopard Attack: लोगों पर हमला तो जानवरों को शिकार बना रहे तेंदुए, वन विभाग लाचार.. गुस्से में ग्रामीण

Sun, 08 Jun 2025 06:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा जनपद में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इन दिनों 20 से अधिक तेंदुओं के कुनबा पता चला है। पिछले तीन वर्षों में पांच से अधिक वयस्क तेंदुए और 10 शावक मिले हैं। वन विभाग के पास पिंजरे हैं, लेकिन आधुनिक उपकरण जैसे ड्रोन, कैमरा ट्रैप कम उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
1 of 12
नाैगांवा सादात में मारा गया तेंदुआ - फोटो : संवाद

अमरोहा जिले में 20 से ज्यादा तेंदुए का कुनबा है। कभी लोगों पर हमला कर रहे हैं तो कभी जानवरों को शिकार बना रहे हैं। पिछले तीन सालों में पांच से ज्यादा तेंदुए और 10 शावक मिले हैं। आपसी लड़ाई और ग्रामीणों के हमले में चार तेंदुओं की मौत हो चुकी है। वन विभाग के पास तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा तो है, लेकिन ड्रोन कैमरे, ट्रेडिंग डिवाइस और प्रशिक्षित टीमों को जरूरत पड़ने पर बाहर से बुलाया जाता है। यही वजह है कि तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आता है। 

विज्ञापन

2 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
पिछले कुछ दिन से मंडी धनौरा व नौगांवा क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। एक सप्ताह पहले नौगांवा क्षेत्र के दाऊद सराय गांव के पास भट्ठे पर तेंदुआ देखा गया था। क्षेत्र के ही अलीपुर कलां गांव में भी तेंदुआ ने कुत्ते का शिकार बना लिया था। इससे पहले भी तेंदुए कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। करीब एक महीने पहले तेंदुए ने जिले के गांव देहरा कादर बक्श में ग्रामीण केसरी सिंह पर हमला कर उसे घायल कर दिया था।   
विज्ञापन

3 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब

चार मई 2024 को मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव महमदी में खेत आग जला रहे किसान हरि सिंह पर तेंदुए ने हमले की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने तलाशी की तो खेत में दो शावक मिले थे। पांच सितंबर 2024 को आदमपुर गांव फरोट में घर में सोते समय माया देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। 
सात सितंबर 2024 को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर निवासी किसान राजवीर सिंह की पत्नी सर्वेश देवी खेत पर चारा लेने गई थी।

4 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
सर्वेश देवी ने खेत के पास ही तेंदुए को बछड़े का शिकार करते देख था। तेंदुए ने बछड़े को गर्दन पर हमला कर मार डाला था। जिसे देखकर सर्वेश देवी बेहोश हो गईं थी। पास ही खेत पर काम कर रहे किसान नेपाल सिंह दौड़कर पहुंचे और सर्वेश देवी को उठाया था। पांच अक्तूबर 2024 को नौगांवा तगा गांव निवासी लियाकत के बेटे कासिम पर तेंदुए ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
कासिम ने बाइक दौड़कर जान बचाई थी। 11 अक्तूबर 2024 को नौगांवा सादात क्षेत्र के नौगांवा तगा गांव निवासी सुधांशु उर्फ गोलू पर मंगनी से कुछ घंटे पहले तेंदुए ने हमला कर दिया था। बाइक से गिरने के बाद तेंदुआ उसे खेत में खींचकर ले गया था। गर्दन और सिर नोच डाला था। 20 अप्रैल 2025 को मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव देहरा कादर बख्श निवासी केसरी सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन

6 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
यहां पकड़े गए तेंदुए
26 अप्रैल 2025 को गजरौला क्षेत्र में एक डिग्री कॉलेज में तेंदुआ घुस गया था। वन विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद बेहोश कर उसे पकड़ा था। तेंदुआ का एक शावक ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया था। दूसरे शावक की तलाश के लिए वन विभाग ने डिग्री कॉलेज के आसपास सर्च अभियान चलाया था। शावक को तलाश करने के लिए 10 वनकर्मी लगाए गए थे। लेकिन, शावक को पकड़ने में नाकाम रहे थे।
विज्ञापन

7 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
27 मई 2021 को हसनपुर क्षेत्र के मुबारिजपुर के जंगल में तेंदुआ होने की आशंका में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने एक गन्ने के खेत को घेर लिया था। यहां दहाड़ मारता हुआ तेंदुआ एक पंद्रह फीट गहरे कुएं में गिर गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आगरा से बुलाई गई ट्रैंकुलाइजर गन एक्सपर्ट टीम की मदद से तेंदुए को बेहोश करके कुएं से बाहर निकाला गया था।

8 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
एक दिसंबर 2021 को देहात थानाक्षेत्र के वारसपुर गांव के जंगल किसी शिकारी ने फंदा लगाया गया था। इस फंदे में तेंदुए का पैर फंस गया था। जब ग्रामीण खेतों पर काम करने के लिए निकले तो उन्होंने तेंदुआ बैठा देखा था। तेंदुआ देखकर लोग दहशत में आ गए थे। इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने तेंदुआ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ लिया था।

9 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
यहां मिले तेंदुए के शव
दो जून 2025 को मंडी धनौरा के देहरा चक गांव निवासी सोविंदर सिंह सोमवार शाम करीब छह बजे खेत पर गए थे। उन्होंने मेड़ के पास एक तेंदुए का पड़ा देखा, जिसे देखकर वह घबरा गया। सोविंदर के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। सूचना पर रेंजर संजय चौधरी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे गए। वनकर्मी ने पास जाकर देखा तो तेंदुए की मौत हो चुकी थी।

10 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
25 दिसंबर 2024 को नौगांवा सादात के नया गांव के पास खेत में आठ माह के तेंदुए का शव पड़ा मिला था। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और शव को डीएफओ कार्यालय लाया गया था। जहां तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था। तेंदुए के शरीर पर पंजों के घाव मिले थे। वन विभाग के अधिकारियों ने दूसरे तेंदुए से लड़ाई में मौत होने की आशंका जताई थी।

11 of 12
Amroha Leopard Attack - फोटो : वीडियो ग्रैब
नौ मई 2023 को नौगांवा सादात के बाकीपुर गांव में कुत्ते का शिकार करके ले जा रहे तेंदुआ को ग्रामीणों ने उसे किसान महेश सिंह के बाजरे के खेत में घेर लिया था। खेत की तलाशी लेने पर तेंदुए का जोड़ा और उनका शावक मिला। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से शावक को पकड़ लिया था। जबकि, तेंदुए का जोड़ा भाग निकला था। घायल अवस्था में शावक को वन विभाग के कार्यालय लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

12 of 12
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद
एक सितंबर 2021 को अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के सुनपुरा गांव में रहने वाले आदेश शर्मा के बाजरे के खेत में मादा तेंदुए का शव पड़ा मिला था। इससे पहले कई दिनों से तेंदुआ देखे जाने से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई थी। लगातार आसपास के जंगल में तेंदुआ देखा जा रहा था। मृतक तेंदुए के गले पर घाव मिले थे। जबकि, एक अन्य तेंदुए को जंगल में घूमते हुए देखा गया था। जिसके बाद वन अधिकारियों ने आपस की लड़ाई की मादा तेंदुए की मौत होने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें