फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: सिर पर धारदार हथियार से वार कर 12वीं के छात्र की हत्या, गांव से 100मी दूर ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला शव

Sat, 28 Jan 2023 10:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
विज्ञापन
1 of 5
छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव में कक्षा 12 के छात्र पुनीत (19) की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव से 100 मीटर दूर स्थित एक खेत पर ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी राजीव कुमार सिंह और सीओ अरुण कुमार ने भी मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव में किसान राजपाल सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी संतोष देवी के अलावा दो बेटे सुमित और पुनीत हैं। छोटा बेटा पुनीत पास के गांव फतेई भूड़ स्थित चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था।
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोए थे। इस दौरान पुनीत भी घर में ही सोया था। लेकिन सुबह पांच बजे पुनीत का शव गांव के ही रहने वाले किसान धर्म सिंह की ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
सबूत इकट्ठा करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह में धर्मसिंह अपने खेत पहुंचे तो उन्होंने शव पड़ा देखा था। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रजबपुर इंस्पेक्टर रमेश सहरावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी के निर्देश पर डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए गेहूं और गन्ने के खेत में तफ्तीश की। 

4 of 5
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मृतक के भाई सुमित ने किसी से रंजिश होने से इनकार किया है। उसने बताया कि पुनीत घर से कब घटनास्थल तक कैसे पहुंचा, किसने बुलाया और उसकी हत्या क्यों कर दी गई ये समझ से परे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें