फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी निकला धोखेबाज: पहले साथ जीने मरने की खायी कसमें, फिर शादी से किया इनकार, यहीं खत्म न हुई ये लव स्टोरी

Fri, 11 Nov 2022 10:13 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा)
विज्ञापन
1 of 5
गजरौला में दरोगा ने कराई युवती की शादी - फोटो : फाइल फोटो
अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव में पहले साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी युवक ने प्रेमिका के साथ शादी से इनकार कर दिया। मगर जिद पर अड़ी प्रेमिका के साथ उसे कोर्ट मैरिज करनी पड़ गई। महिला दरोगा  के प्रयास से दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। युवती अपने प्रेमी के घर चली गई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बीते कई साल से क्षेत्र के ही गांव में रहने वाले युवक के साथ चल रहा था। युवक यूट्यूब का काम करता है। दोनों एक ही बिरादरी के हैं। इसलिए न तो युवती के परिजनों और न ही युवक के घर वालों ने कोई एतराज जताया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाईं। मगर इस दौरान दोनों के बीच गलतफहमी पनप गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार युवती काफी देर तक फोन पर बात करती थी। युवक को यह शक हो गया कि उसकी प्रेमिका अब किसी और की होने वाली है। इसलिए उसने प्रेमिका की उपेक्षा शुरू कर दी। इधर युवती को भी शक हुआ कि युवक किसी और के प्रेम जाल में फंस गया है। इस गलतफहमी के कारण दोनों के बीच दूरी बढ़ती चली गई।
विज्ञापन

3 of 5
अमरोहा पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
युवक ने प्रेमिका के साथ शादी से साफ इनकार कर दिया, लेकिन युवती ने कसम खा ली कि वह अपने प्रेमी को किसी और का नहीं होने देगी। युवती के कहने पर रिश्तेदार और परिचितों की पंचायत बैठ गई, लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर युवती ने महिला दरोगा मीनाक्षी गुप्ता से मिल पूरा वाकया सुनाया। प्रेमी के साथ शादी कराने की मांग की।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
युवती ने कहा था कि प्रेमी के साथ शादी नहीं होने पर वह खुदकुशी कर  लेगी। जिस पर हरकत में आई महिला दरोगा ने युवक और उसके परिजनों को बुलाया। युवती को भी बुला लिया। उनकी गलतफहमी दूर कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
up police - फोटो : फाइल फोटो
शादी नहीं करने पर प्रेमी युवक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। जिसके बाद युवक ने प्रेमिका के साथ कोर्ट मैरिज करने की हामी भरी। शुक्रवार को दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि दोनों की कोर्ट मैरिज हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें