फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टूट गई थीं हड्डियां, सादिया को सबसे दर्दनाक ढंग से मारा; कांप गए 4 बच्चों के पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर

Mon, 04 May 2026 09:37 AM IST
Sharukh Khan धर्मेद्र प्रधान, अमर उजाला, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या की आरोपी मां का नाले में शव मिलने से मामला उलझ गया। पांचों मौतों का रहस्य गहरा गया। हालांकि सोमवार सुबह को पुलिस हत्याकांड में एक और आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं, चाोरं बच्चों के सिर भारी पत्थर से कुचले गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोटों की पुष्टि हुई है। साथ ही तेज जहरीले पदार्थ दिए जाने भी पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम शुरू हुए तो डॉक्टरों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन
1 of 11
Ambedkarnagar Mass Murder Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंबेडकरनगर में चारों बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हत्या को अंजाम देने के लिए की गई बर्बरता को बयां कर रही है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम शुरू हुए तो डॉक्टरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। चारों बच्चों के सिर पर चौड़े मुंह वाले सिलबट्टे या भारी पत्थर से ताबड़तार प्रहार किए गए थे, जिसकी वजह से बच्चों के सिर की हड्डियां टूट गई थीं। 

इतना ही उन्होंने तीव्र असर वाले जहरीले पदार्थ का सेवन भी कराया गया था, इसकी पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। चार बच्चों शफीक, सऊद, उमर और बयान उर्फ सादिया के पोस्टमार्टम के लिए डॉ. नूर अहमद, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव व डॉ. पवनवी देव का पैनल बनाया गया। 
विज्ञापन

2 of 11
गांव में शव पहुंचे तो लोग रो पड़े। - फोटो : amar ujala
साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई। सबसे पहले सुबह करीब छह बजे सादिया का पोस्टमार्टम शुरू किया गया। उसके सिर से लगातार रक्तस्राव हो रहा था। पत्थर या सिलबट्टे से सिर के दाहिनी ओर तीन से चार बार तेज प्रहार किए गए थे। इससे रकल (कपाल) की हड्डियां टूट चुकी थीं।

 
विज्ञापन

3 of 11
जोहर की नमाज के बाद चारों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया - फोटो : amar ujala
इसी तरह शफीक, सऊद और उमर के सिर पर भी प्रहार किए गए थे। चारों बच्चों की हत्या को शुक्रवार रात 12 से एक बजे के बीच में अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। बच्चों को रात के खाने में जहरीला पदार्थ दिए जाने की भी पुष्टि हुई है। 

 

4 of 11
वारदात से परिजन बदहवास हैं। - फोटो : amar ujala
माना जा रहा है कि बच्चों के बेहोश होने के बाद इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भारी पत्थर जैसी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने को पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन

5 of 11
आरोपी गासिया खातून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेमोरी कार्ड मिलने में हुई देरी
डीएम ईशा प्रिया ने शनिवार की रात में ही पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी थी, लेकिन रात करीब दो बजे तक चारों बच्चों के शवों का पंचनामा और कागज तैयार करने की प्रक्रिया चलती रही। वीडियोग्राफी के लिए पर्याप्त क्षमता का मेमोरी कार्ड रात में मुहैया नहीं हो गाया, ऐसे में पोस्टमार्टम में देरी हो गई।

 
विज्ञापन

6 of 11
विलाप करती बच्चों की दादी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गासिया के भाई-बहन ने लगाए हत्या के आरोप
गासिया खातून का शव मिलने के बाद रविवार देर शाम भाई बजीर मोहम्मद व बहन राबिया अकबरपुर कोतवाली पहुंचीं। आरोप लगाया कि शनिवार की रात में बहन की हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन किसी ने हम लोगों की बात नहीं सुनी। कहा कि जिस तरह हमारे परिवार ने पांच लाशें देखी हैं। ऐसे ही हत्यारों की लाश हमें देखनी है।
विज्ञापन

7 of 11
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची एसपी प्राची सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक नजर में घटनाक्रम
  • शनिवार दोपहर 02:00 बजे नियाज आहमद ने अपनी भाभी व रिश्तेदारों को घर जाने के लिए फोन किया।
  • शनिवार दोपहर 03:00 बजे: रिश्तेदारों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
  • शनिवार 03:15 बजे डायल 112 के जवान पहली मंजिल की बालकनी के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए।
  • शनिवार 03:30 बजे : पुलिस को चार बच्चों की हत्या की जानकारी हुई और घटनास्थल को कब्जे में लिया।
  • शनिवार 03.45 बजे: इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
  • शनिवार 04:15 बजे एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल पर जांच शुरू की।
  • रविवार सुबह 06:00 बजे चारों बच्चों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ।
  • रविवार दोपहर 12 बजे चारों मासूमों का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव परिजनों को सुपुर्द किए गए।
  • रविवार दोपहर 01:00 बजे महरूआ के कसड़ा पैतृक गांव पहुंचे शव।
  • रविवार दोपहर 1:20 बजे शवों को कफनाया गया।
  • रविवार दोपहर 2:10 बजे: शव को दफन करने के लिए कब्रिस्तान के लिए रवाना किया गया।
  • रविवार दोपहर 2:24 बजे मदरसा मुलशने में पढ़ी गई नमाजे जनाजा नमाज। 
  • रविवार दोपहर 3:00 बजे चारों शवों को घर से 200 मीटर दूर कब्रिस्तान में किया गया दफन।
  • रविवार शाम 05:30 बजे: गासिया खातून का मीरानपुर नाले में शव मिला। 
  • रविवार शाम 05:50 बजे पति नियाज अहमद ने शव की शिनाख्त की। 
  • रविवार शाम 06:10 बजे गासिया का शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना किया गया।

8 of 11
उमरा करने गए पूरे परिवार की एक साथ ली गई तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
घर में मिले थे चार बच्चों के शव
अकबरपुर स्थित घर में चार बच्चों के शव मिले थे। शनिवार दोपहर चारों बच्चों की हत्या की जानकारी हुई। पुलिस पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला। पहली मंजिल के रास्ते घर में दाखिल होकर कमरे में पहुंची तो चार बच्चों के शव पड़े मिले। 

 

9 of 11
मीरानपुर में शनिवार को घर के अंदर घटना के साक्ष्य जुटाते डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया व एसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
क्या था पूरा मामला?
मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले के निवासी नियाज, जो सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, उनके चार मासूम बच्चों शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान उर्फ सादिया (8) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। बच्चों के सिर पर किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ प्रहार किए गए थे।

 

10 of 11
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंचे डीआईजी सोमेन वर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में आया बड़ा मोड़
इस हत्याकांड ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब शुरूआती जांच में पुलिस और स्थानीय लोगों को हत्या का शक बच्चों की मां गासिया खातून पर हुआ, क्योंकि घटना के बाद से ही वह लापता थीं। कयास लगाए जा रहे थे कि मां ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गई।

 
विज्ञापन

11 of 11
अकबरपुर के मीरानपुर स्थित घर का शनिवार को जायजा लेने पहुंची डीएम ईशा प्रिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हालांकि, रविवार शाम को स्थिति पूरी तरह बदल गई जब गासिया खातून का शव भी एक नाले से बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश की दिशा बदली और आरोपी आमिर की तलाश तेज की, जिसका अंत सोमवार सुबह एनकाउंटर के रूप में हुआ। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे आमिर का क्या मकसद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें