prayagraj news
- फोटो : prayagraj
संत कृपा सनातन संस्थान, राजस्थान की ओर से आयोजित वीवीआईपी कल्चर की रामकथा में मोरारी बापू को सुनने के लिए देश-विदेश से भक्त आएंगे। इसके लिए कथा स्थल पर दो हजार लोगों के ठहरने की वातानुकूलित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा शहर के विभिन्न होटलों में भी पांच हजार लोगों के रुकने का इंतजाम आयोजक मंडल की तरफ से पूर्णतया नि:शुल्क किया गया है।
26 फरवरी को संस्थान प्रमुख मदन पालीवाल और प्रकाश पुरोहित संतोषदास महराज सतुआ बाबा के साथ अरैल में निर्माणाधीन कथास्थल पर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाले कारीगरों से लेकर रसोईयों तक से बातचीत की और उनके काम की सराहना की। भव्यता, शिष्टता और दिव्यता के प्रतीक बन चुके मोरारी बापू के कथास्थल के अंदर चिकित्सा व्यवस्था से लेकर अग्रिशमन की वाहन, यातायात व्यवस्था, एंबूलेंस समेत वो तमाम इंतजाम किए गए हैं जो रोजाना के साथ-साथ आकस्मिक जरूरतों के अनुसार उपयोग में लाए जाएंगे।