हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद अमरेंद्र नाथ सिंह की बढ़त का क्रम जारी है। बुधवार को हुई सात मतों की गणना में उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी राधाकांत ओझा से 188 मतोें की बढ़त बना ली है।
बुधवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महासचिव व कोषाध्यक्ष के लिए सात हजार तथा संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 5900 मतों की गिनती पूरी हुई। महासचिव के लिए प्रभाशंकर मिश्र की बढ़त और मजबूत हुई तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जमील अहमद आजमी और कोषाध्यक्ष पद पर दुर्गेश चंद्र तिवारी की निर्णायक बढ़त जारी है। संयुक्त सचिव के तीन पदों पर दिलीप कुमार पांडेय, राजेंद्र कुमार सिंह व ऊष्मा मिश्रा की बढ़त का अंतर भी बढ़ गया जबकि, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर अभिषेक शुक्ल ने उलटफेर करते हुए संजय सिंह सोमवंशी पर बढ़त बना ली।