फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के विरोध में महिलाओं का धरना 23वें दिन भी जारी

Tue, 04 Feb 2020 01:24 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना सोमवार को भी जारी रहा। 23वें दिन भी अलग-अलग स्थानों से महिलाओं ने जुलूस निकाला। जुलूस और धरना में देशभक्ति के गीत भी लगतार गूंजते रहे।
विज्ञापन

2 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर जनक पांडेय धरने में शामिल हुए। उन्होंने सीएए, एनआरसी आदि को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। सीएसआईआर के मुख्य वैज्ञानिक रहे सामाजिक कार्यकर्ता एवं गीतकार गौहर रजा भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने धर्म आधारित किसी भी कानून का विरोध किया। उनका कहना था कि सीएए में अन्य पंथ के साथ मुस्लिम शामिल किए जाते तब भी वह इसका विरोध करते। गौहर रजा का कहना था कि संविधान पंथ निरपेक्षता की बात करता है। इसलिए हमारे देश में लोकतंत्र कायम रहा।
विज्ञापन

3 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
इसके विपरीत हमारे पड़ोसी देशों में यह पंथ निरपेक्षता नहीं है। इसीलिए वहां लोकतंत्र खतरे में है। देश और नागरिकता में पंथ को आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से धैर्य के साथ आंदोलन जारी रखने की अपील की। कहा कि सम्मान जल्द मिलेगा। इरशाद उल्ला, सै.मो.अस्करी, सबीहा मोहानी, सायरा, अहमद, जीशान रफत, नेहा यादव, शोएब अंसारी, सै.मो.साहब, अकीलुर्रहमान आदि धरने में शामिल हुए और संबोधित किया।
विज्ञापन

4 of 4
prayagraj news - फोटो : प्रयागराज
सीएए के विरोध में महिलाओं ने जगह-जगह से जुलूस निकाला और धरने में शामिल हुईं। अटाला से लगातार चौथे दिन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। महिलाएं हाथ में तिरंगा लिए हुए थीं। इनके अलावा बहादुरगंज, करेली, घंटाघर सब्जी मंडी आदि स्थानों से महिलाओं ने जुलूस निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें