स्कूल टाइम में ट्रकों का संचालन हो बंद
समहन गांव के सामने सड़क हादसे को लेकर काशी प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज कठौली के शिक्षक स्तब्ध हैं। शिक्षकों का कहना है कि स्कूल की छुट्टी के समय ट्रकों के संचालन पर रोक लगाने के लिए कई बार पुलिस से कहा गया, लेकिन एक नहीं सुनी गई। इसका नतीजा है कि एक छात्रा की मौत हो गई और चार छात्राएं घायल हैं। स्कूल के प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा कि सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ट्रकों का संचालन पूरी तरह से बंद होना चाहिए। ट्रकों का संचालन बंद न हुआ तो पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे। भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने ओवरलोड ट्रकों का संचालन पूरी तरह से बंद करने की मांग की।
मृतक छात्रा के परिवार को उचित मुवावजा दे सरकार : उज्जवल
समहन मेजा में हुए दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौत पर दुख जताते हुए सांसद उज्जवल रमण सिंह ने परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। साथ ही घायलों का नि:शुल्क इलाज किसी बड़े अस्पताल में कराने की भी मांग की है।