देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ने औसत स्पीड में राजधानी, शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेन को पीछे कर दिया है। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच यह पहली ऐसी ट्रेन है, जिसकी औसत स्पीड 100 किमी प्रतिघंटे के ऊपर है।
विज्ञापन
2 of 5
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से इलाहाबाद के बीच वंदे भारत की औसत स्पीड 102.24 प्रति घंटा है। इसके पूर्व गतिमान एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन थी जिसकी औसत स्पीड निजामुद्दीन से झांसी के बीच 94 किमी प्रति घंटा है। वंदे भारत एक्सप्रेस के पूर्व दिल्ली से इलाहाबाद के बीच कोेलकाता राजधानी ही एकमात्र ट्रेन थी, जिसकी औसत स्पीड दिल्ली-इलाहाबाद के मध्य 89.09 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन
3 of 5
Vande Bharat Expressway
लेकिन वंदे भारत ने औसत स्पीड के मामले में उत्तर मध्य रेलवे जोन में चलने वाली सभी शताब्दी, राजधानी एवं गतिमान एक्सप्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस भले ही दिल्ली आगरा के बीच 160 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती हो लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से उसकी औसत चाल कम है।
4 of 5
vande bharat express
वंदे भारत एक्सप्रेस की दिल्ली-इलाहाबाद के बीच अधिकतम स्पीड 130 किमी प्रतिघंटा है। दिल्ली इलाहाबाद रूट पर चलने वाली लखनऊ और कानपुर शताब्दी की भी औसत चाल क्रमश: 78.25 एवं 82.88 किमी प्रतिघंटा है। जबकि प्रयागराज एक्सप्रेस की औसत चाल 68.49 किमी प्रतिघंटे की ही है।