पुलिस को लेकर लोगों के दिलों में अक्सर डर बना रहता है, लेकिन कौशाम्बी पुलिस ने एक अलग ही मिसाल पेश की है। यहां एक ऐसा पुलिस थाना है, जहां 8 प्रेमी जोड़े एक दूसरे के गले मे वरमाला डालकर जिंदगी के हम सफर बन चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
couple end marriage
- फोटो : Social Media
इस पुलिस थाने का नाम है पश्चिम शरीरा। शनिवार को भी यहां एक जोड़े ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। मामला प्राथमिक विद्यालय ग्राम बरूआ के सहायक धीरज और उसी गांव की वंदना का है।
विज्ञापन
3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
प्रयागराज जनपद के प्रीतम नगर मुहल्ला निवासी धीरज राज बरुआ गांव के प्राइमरी विद्यालय में अध्यापक हैं। एक वर्ष तक वंदना और धीरज फोन पर बात करते रहे, लेकिन बात जब शादी करने की आई, तो धीरज ने स्वीकार नहीं किया।
4 of 5
marriage
ऐसी स्थिति में वंदना ने पुलिस की मदद ली। दो दिनों तक दोनों पक्षों के साथ थाने में पंचायत चली। इसके बाद दोनों पक्ष शादी करने के लिए तैयार हो गये।
शनिवार को दोनों पक्ष थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के समक्ष एक दूसरे को वरमाला पहनाकर जीवन साथी बना लिया। दोनो पक्षों ने कहा विधि-विधान से शादी शुभ मुहूर्त में बाजे-गाजे के साथ होगी।