फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: कुंभ में नागाओं की दीवानी हुई दुनिया, सेल्फी और ज्ञान लेने की मची होड़

Sat, 09 Feb 2019 05:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
kumbh 2019
वसंत पंचमी के शाही स्नान से पहले कुंभ में नागाओं के रूप-रंग, वेश-बाना के प्रति विश्व समुदाय की दीवानगी देखते बन रही है। नागाओं के धूनों पर कहीं विदेशी बालाएं सेल्फी लेने के लिए बेताब हैं तो कहीं आध्यात्मिक ज्ञान, योग की जानकारी के लिए।

सभी फोटो- रवि बत्रा, अमर उजाला
विज्ञापन

2 of 5
kumbh 2019
भस्मी पोते नागाओं को कैमरे में कैद करने के लिए विदेशी मीडिया पसीना बहा रहा है अलग से। इन सबके बीच विदेशी युवा स्टाइलिश बाबा भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kumbh 2019
सेक्टर-16 स्थित अखाड़ों के शिविरों में शुक्रवार की शाम नागाओं के धूनों पर विदेशी मीडिया से लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। आवाहन अखाड़े में आस्ट्रेलिया से पहुंचीं अवी और जेसिका ने नागाओं के धूने पर घंटों बिताए।

4 of 5
kumbh 2019
अवी सिडनी यूनिवर्सिटी में तैनात हैं। उनका कहना था कि नागाओं की ऐसी निराली दुनिया उन्होंने पहली बार देखी। इसी तरह बाहर जापान, जर्मनी, कनाडा समेत कई देशों के मीडिया का जमावड़ा नागाओं के धूने पर लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumbh 2019
तरह-तरह के दृश्य कैमरे में कैद करने के लिए होड़ लगी थी। कुंभ में ब्राजील से आए दो स्टाइलिस युवा संत भी हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बने थे। जटाधारी जुलाओ और पॉलो का कहना था कि वह शिव के उपासक के रूप में दीक्षा ले चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें