coronavirus के मद्देनजर जनता कर्फ्यू के दौरान प्रयागराज शहर में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : prayagraj
जनता कर्फ्यू के समर्थन में सामाजिक, धार्मिक व व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों की एकजुटता का भी असर रविवार को सड़कों पर साफ दिखा। चाहे चौराहे हों या फिर तिराहे। रातोंरात हर जगह कोरोना वायरस के प्रति सजगता और पीएम मोदी की अपील पर जनता कर्फ्यू में हिस्सा लेने वाले होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर इस बात की गवाही देते रहे कि इस आपदा की घड़ी में शहर कितना जागरूक है।