सिविल सेवा परीक्षा में आल इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे प्रयागराज पहुचीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। जंक्शन पर बड़ी संख्या में लोग उनको बधाई देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 5
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे को बधाई देने वालों का लगा तांता।
- फोटो : अमर उजाला।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में आल इंडिया रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं शक्ति दुबे बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से प्रयागराज पहुंचीं। साथ में उनके पिता देवेंद्र दुबे और परिवार के अन्य लोग थे। प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नैनी के मामा भांजा तालाब मोहल्ले में स्थित अपने घर पर पहुंचीं। यहां पर मां प्रेमा दुबे ने दही खिलाकर और तिलकर लगाकर स्वागत किया। यहां पर मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए शक्ति दुबे ने कहा कि विश्वास नहीं था कि इतनी बड़ी सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत और उचित मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने इसके पीछे अपने माता-पिता और भाई बहनों का योगदान बताया।
विज्ञापन
2 of 5
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे अपने परिवार के सदस्यों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
शक्ति दुबे के घर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर पहले से ही बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
3 of 5
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे अपनी मां प्रेमा देवी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे अपनी मां प्रेमा देवी के साथ।
4 of 5
यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे अपने माता-पिता के साथ।
- फोटो : अमर उजाला।