फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ अवाज उठाई तो यूपीपीएससी ने किया निलंबित

Sun, 22 Mar 2020 06:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
uppsc
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एवं आयोग के अनुभाग अधिकारी दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में आयोग परिसर में कर्मचारियों की भीड़ को इकट्ठा किया और लगातार बैठकें कीं। हालांकि संघ के अध्यक्ष के खिलाफ यह कार्रवाई तब की गई, जब उन्होंने आयोग परिसर में कोरोना से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने की शिकायत शासन से की और इसके खिलाफ आवाज उठाई।

आयोग ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए इस माह होने वाले चार परीक्षाओं के इंटरव्यू और आरओ/एआरओ चयनितों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। हालांकि आयोग ने इस मसले पर अचानक निर्णय लिया, जबकि अन्य भर्ती संस्थानों पहले ही परीक्षाएं और इंटरव्यू स्थगित कर चुकी थीं।
विज्ञापन

2 of 3
UPPSC pcs 2017 result - फोटो : अमर उजाला
आयोग ने यह निर्णय तब लिया, जब कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और आरोप लगाया कि सचिव ने आयोग परिसर में कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित जो रिपोर्ट शासन को भेजी है, वह पूरी तरह से गलत है। संघ के अध्यक्ष ने आयोग में जारी इंटरव्यू पर भी सवाल उठाए थे और आशंका जताई थी कि बाहर से आने वाला कोई अभ्यर्थी अगर संक्रमित है तो आयोग कर्मी भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।


संघ के अध्यक्ष ने यह आरोप भी लगाया था कि आयोग परिसर में थर्मल स्कैनिंग की कोई व्यवस्था नहीं है और न ही कर्मचारियों के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था है। इस विरोध के बाद आयोग ने शनिवार दोपहर सभी इंटरव्यू स्थगित करने का निर्णय लिया और रात आठ बजे के बाद दिनेश कुमार को निलंबित करते हुए लखनऊ कार्यालय से अटैच कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
पीसीएस प्री का रिजल्ट
दिनेश का कहना है कि रात सवा आठ बजे उनके आवास पर निलंबन आदेश प्राप्त कराया गया। वह सांकेतिक रूप से धरना देकर समस्या के प्रति आयोग का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते थे लेकिन सचिव का यह नागवार लगा और उन्होंने शनिवार दोपहर धरना स्थल पर आकर उनसे अभद्रता की। वहीं, सचिव जगदीश का कहना है कि दिनेश कुमार आयोग परिसर में लगातार बैठकें और धरना प्रदर्शन कर रहे थे, जबकि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाकर रखना जरूरी है। वह नहीं माने तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें