फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जनरेटर की चिंगारी से लगी आग!, चंद सेकंड में धधकने लगा टोल प्लाजा; डिवाइडर से टकराकर टैंकर का वॉल्व निकला

Sat, 27 Jun 2026 11:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कौशाम्बी के मंझनपुर के कोखराज स्थित टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। 15 बाइक और एक कार भी जल गई।
विज्ञापन
1 of 8
lpg gas tanker fire - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कौशांबी के मंझनपुर के कोखराज टोल प्लाजा अग्निकांड में गैस रिसाव के बाद आग लगने की वजह तलाशी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि टोल प्लाजा पर चल रहे जनरेटर के साइलेंसर से निकली चिंगारी से आग लगी।

शुक्रवार तड़के हादसे के समय इंडियन गैस का एलपीजी कैप्सूल टैंकर टोल प्लाजा पर पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शी राहगीर दिनेश बताते हैं कि टैंकर पहले डिवाइडर से टकराया, जिससे उसका वॉल्व निकल गया और तेजी से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही मिनटों में टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में गैस फैल गई। 

विज्ञापन

2 of 8
टैंकर में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस समय टोल परिसर में कई वाहन खड़े थे। कुछ चालक अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, टैंकर से करीब 20 मीटर दूर टोल प्लाजा का जनरेटर लगातार चल रहा था। बताया जा रहा है कि जनरेटर के साइलेंसर से बीच-बीच में चिंगारियां निकल रही थीं। 
 
विज्ञापन

3 of 8
आग में झुलसा टोल कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं चिंगारियों के संपर्क में आते ही गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरा टोल प्लाजा आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि, पुलिस और संबंधित विभाग अभी घटना के कारणों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि की जा सकेगी।

4 of 8
आग में झुलसा टोल कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
एलपीजी टैंकर में विस्फोट, आग लगने से दो लोगों की मौत
कौशाम्बी के मंझनपुर के कोखराज स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह इंडेन गैस के एलपीजी कैप्सूल टैंकर में विस्फोट के साथ आग लग गई। हादसे में मिर्जापुर निवासी चालक धर्मेंद्र (48) जिंदा जल गया। रायबरेली निवासी दूसरे घायल ने प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में दम तोड़ा। गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों की स्थिति नाजुक है।

 
विज्ञापन

5 of 8
कोखराज टोल प्लाजा पर लगी आग की तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे कानपुर से वाराणसी जा रहा इंडेन गैस का एलपीजी कैप्सूल टैंकर लेन बदलने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का वाॉल्व निकल गया। 

 
विज्ञापन

6 of 8
गैस टैंकर से लगी आग में जला टोल ऑफिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
टैंकर टोल बूथ और सामने खड़े वाहन से टकरा गया
इससे पूरे टोल प्लाजा परिसर और आसपास के क्षेत्र में तेजी से गैस फैलने लगी। गैस रिसाव के बीच टैंकर टोल बूथ और सामने खड़े वाहन से टकरा गया। जोरदार धमाके के साथ आग लग गई और पूरा टोल प्लाजा आग की लपटों में घिर गया। 

 
विज्ञापन

7 of 8
आगजनी में जली बाइकें व जनरेटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चपेट में आने से टोल कर्मी हीरामणि (28), आलोक सिंह (27) निवासी रायबरेली, कृष्ण पाल मौर्य (23) निवासी ललितपुर, अतुल मिश्रा (30) निवासी रीवा और राहगीर अनिल कुमार (30) गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन

8 of 8
आग में झुलसे टोल कर्मी को चार पाई से ले जाते लोग। - फोटो : वीडियो ग्रैब
घायलों को जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम 5:00 बजे आलोक सिंह ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में एक कार और 15 बाइक भी जल गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें