फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच खुला इलाहाबाद विश्वविद्यालय

Tue, 23 Jun 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालय सोमवार से खुल गए। पहले दिन ज्यादातर शिक्षक विश्वविद्यालय और कॉलेज पहुंचा। हालांकि इविवि के दो शिक्षकों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से विश्वविद्यालय आए शिक्षकों के बीच भय का माहौल दिखा और दिन भर इसी बात को लेकर चर्चा होती रही। इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (ऑटा) ने कुलपति को पत्र भेजकर गर्मी की छुट्टी बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इविवि एवं कॉलेज में 21 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित की गई थी। सोमवार से विश्वविद्यालय एवं कॉलेज खुलने पर शिक्षकों को बुलाया गया। विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी गेट से शिक्षकों एवं अफसरों को प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले शिक्षकों, अफसरों और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। विश्वविद्यालय के बाकी गेट बंद थे।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इस बीच कुछ छात्र एवं शोधार्थी भी विश्वविद्यालय पहुंचे लेकिन उन्हें गेट से ही वापस कर दिया गया। सिर्फ उन्हीं छात्रों एवं शोधार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी गई, जिन्हें किसी शिक्षक या विभागाध्यक्ष ने बुलाया था। कक्षाएं बंद होने के कारण सभी शिक्षक दिनभर खाली बैठे रहे। विभागों में हैंड सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई थी। 

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर, ऑटा अध्यक्ष प्रो. रामसेवक दुबे, महामंत्री प्रो. शिवमोहन प्रसाद और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी की ओर से कुलपति को पत्र भेजकर मांग की गई कि हर साल की तरह इस बार भी जुलाई के दूसरे सप्ताह से विश्वविद्यालय खोलने की घोषण करें और कार्यालय आदेश जारी करने के लिए रजिस्ट्रार को निर्देश दें। पत्र के जरिये कुलपति को बताया गया है कि उनके आदेश पर सभी शिक्षक अपने विभागों में पहुंच गए हैं लेकिन वे कोरोना महामारी सशंकित, सहमे हुए और भयभीत नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रयागराज जिले अथवा मंडल में कोई भी प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा खोले जाने का आदेश नहीं दिय गया है। लॉक डाउन में केवल इलाहाबाद विश्वविद्यालय नहीं, बल्कि पूरा देश बंद किया गया था। उसे गर्मी की छुट्टी मानकर अब विश्वविद्यालय खोलकर भीड़ इकट्ठा करने का कोई औचित्य नहीं है, जबकि दो शिक्षक पहले से ही कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विश्वविद्यालय के शिक्षकों में बड़ी संख्या वरिष्ठ नागरिकों की है और युवा पीढ़ी के शिक्षकों के भी छोटे बच्चे है, जिन्हें सुरक्षित रखना हम सबका दायित्व है। पिछले दो दिनों से अनेक शिक्षकों ने ऑटा पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर यही कह रहे हैं कि अभी विश्वविद्यालय जाना सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें