नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक भी अब फ्रंट में आ गया है। रविवार को माघ मेला क्षेत्र में संघ के एक हजार स्वयंसेवकों ने मेला क्षेत्र में सीएए के समर्थन में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सीएए का पत्रक मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। सुबह सात बजे शुरू हुआ यह अभियान दोपहर तक चला। इस बीच स्वयंसेवकों ने एक लाख से ज्यादा पत्रक का वितरण सिर्फ मेला क्षेत्र में ही कर दिया।