फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umesh Pal Hatyakand : अतीक के शूटर कवि अहमद के घर को बुलडोजर से ढहाया, दीवार में कैप्टी बनाकर रखे गए थे असलहे

Fri, 03 Mar 2023 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

प्रयागराज के माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के घर शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन का बुलडोजर गरजा। कई घंटे की कार्रवाई में उसका घर ध्वस्त करा दिया गया। पुलिस का दावा है कि शूटर के घर की दीवार में असलहे छिपाकर रखे गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Kaushambi : सरायअकिल इलाके में शूटर कवि अहमद के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
प्रयागराज के माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि के घर शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन का बुलडोजर गरजा। कई घंटे की कार्रवाई में उसका घर ध्वस्त करा दिया गया। पुलिस का दावा है कि शूटर के घर की दीवार में असलहे छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस ने घर के ध्वस्तीकरण के दौरान दीवारों से छह नाजायज तमंचा, एक चापड़ व चाकू बरामद करने का दावा किया है। शूटर अब्दुल कवि का अतीक गैंग से कनेक्शन राजू पाल हत्याकांड के बाद सीबीआई की जांच में सामने आया था।








सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी अब्दुल कवि को माफिया अतीक अहमद का शूटर बताया गया। 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड में सीबीआई की जांच में अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में आया था। अब्दुल कवि पुलिस को चकमा देकर फरार था। 14 फरवरी को सीबीआई ने अब्दुल के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था।

सीओ चायल श्यामकांत का कहना है प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर फरार शूटरों के भखंदा में अब्दुल कवि के यहां पनाह लेने की सूचना मिली थी। यह भी पता चला कि घर की दीवारों में असलहे छिपाकर रखे गए हैं। इस पर एडीएम जयचंद्र पांडेय के नेतृत्व में घर के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कराई गई है। घर से कई जायज व नाजायज असलहे बरामद हुए हैं।

इनका कहना है
एक वांक्षित की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। वांक्षित के घर की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा घर से कई असलहे भी बरामद हुए हैं। वाहन आदि की भी बरामदगी की गई है। - समर बहादुर, एएसपी
विज्ञापन

2 of 5
Kaushambi : सरायअकिल इलाके में शूटर कवि अहमद के मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
एक मार्च को पुलिस ने ली थी घर की तलाशी
सरायअकिल। अधिवक्ता अब्दुल कादिर की पत्नी फौजिया बेगम ने बताया कि एक मार्च को पुलिस फोर्स ने उसके घर पर दबिश दी थी। घर की तलाशी ली गई। उसके ससुर के नाम रही एकनाली लाइसेंसी बंदूक, तीन बाइक, चार मोबाइल व एक ट्रैक्टर ट्राली उठा ले गई।








शुक्रवार को जब पुलिस फोर्स घर गिराने पहुंची तो सबसे पहले उन्होंने परिवार के लोगों का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद जबरन घर गिरा दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
Kaushambi : कवि अहमद का मकान ध्वस्त करने पहुंची फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।
शूटर के भाई अब्दुल कादिर का है गिराया गया घर
सरायअकिल। शूटर अब्दुल कादिर के जिस घर को गिराया गया वह उसके अधिवक्ता भाई अब्दुल कादिर का है। अब्दुल कादिर अधिवक्ता हैं और जनपद न्यायालय मे प्रैक्टिस करते हैं। अब्दुल कादिर की पत्नी फौजिया बेगम ने बताया कि उनके ससुर अब्दुल गनी ने जायदाद का बंटवारा कर दिया था।







अब्दुल कवि को जो जमीन दी गई थी वह खाली पड़ी है। उसमें अब्दुल कवि ने घर नहीं बनवाया। मकान में वह अपने परिवार के साथ रहती थी।

4 of 5
Kaushambi : शूटर कवि अहमद के घर से बरामद असलहे और कारतूस। - फोटो : अमर उजाला।
माफिया का घर गिराने में हांफी जेसीबी, बुलाई गई पोकलैंड
सरायअकिल। माफिया अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवि का घर गिराने पहुंची जेसीबी कंक्रीट की सख्त दीवारों को नहीं तोड़ सकी। तकनीकी खराबी आने के बाद प्रशासन ने बाद में पोकलैंड मशीन बुलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी कराई। 15 कमरों वाले घर को मिट्टी में मिला दिया गया।

तमाशबीनों को खदेड़ती रही पुलिस
नेवादा। राजूपाल हत्याकांड के बाद सीबीआई की जांच में प्रकाश में आए माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि का घर गिराए जाने की कार्रवाई को लेकर तमाशबीनों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने भीड़ को घर से करीब दो सौ मीटर दूर रोके रखा। इसके बाद भी लोग घर के समीप आने का प्रयास कर रहे थे। इस पर पुलिस की लोगों से नोंकझोक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kaushambi : अब्दुल कवि के यहां कार्रवाई के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
पांच भाई में दूसरे नंबर का है शूटर अब्दुल कवि
भखंदा निवासी अब्दुल गनी के पांच बेटों में अब्दुल कवि दूसरे नंबर का था। अब्दुल कवि का नाम राजूपाल की हत्या में सीबीआई जांच के दौरान आया था। अब्दुल कवि को सीबीआई ने माफिया अतीक का शूटर बताया था। इसके बाद से अब्दुल कवि फरार है। 14 फरवरी को सीबीआई ने अब्दुल कवि के घर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था। अब्दुल कवि से छोटा यानि तीसरे नंबर का भाई अब्दुल फतेहपुर के एक इंटर कॉलेज में अध्यापक है। चौथे नंबर का अब्दुल मुगनी पुलिस विभाग में है। उसकी तैनाती हाईकोर्ट सुरक्षा में है। सबसे छोटा अब्दुल कादिर जो जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं वह ही यहां परिवार के साथ रहते हैं। सबसे बड़े भाई अब्दुल वली भी भखंदा में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें