Prayagraj News : राहुल गांधी से मिलने के लिए स्वराज भवन पहुंचे कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी।
- फोटो : प्रयागराज
राहुल ने प्रमोद का हाथ थामकर अपनी कार में बैठाया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाम चार बजे इंडिगो के विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं से उन्होंने मुलाकात की। राहुल के स्वागत के लिए 34 कांग्रेसियों का पास जारी हुआ था, लेकिन वह किसी से मिले नहीं। राहुल गांधी ने प्रमोद तिवारी का हाथ पकड़कर अपनी कार में बैठाया और स्वराज भवन के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान उन्होंने मिशन-2022 को लेकर यूपी की सियासत पर उनसे चर्चा भी की। एयरपोर्ट पर पहुंचने वालों में जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, तलत अजीम, नफीस अनवर, शकील अहमद, अनिल पांडेय, जावेद उर्फी, किसान कांग्रेस के सुशील तिवारी, रजिया सुल्तान समेत कई नेता उपस्थित थे।