संगम तट पर छठ पूजा के लिए घाट को तैयार करेत मजदूर।
- फोटो : अमर उजाला।
पूजन आरती के बाद सूर्य आह्वान, आदित्य हृदय श्रोत पाठ एवं 108 बार सूर्य चालीसा का पाठ ग्यारह बटुक ब्राह्मणों द्वारा किया गया। इस दाैरान छठी मैया के नारों से पूरा संगम तट गूंज उठा। समिति के कार्यकर्ताओं ने आस-पास स्वच्छता अभियान भी चलाया। बुधवार को खरना के अवसर पर समिति की ओर से श्री अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष अजय राय, शेषनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अमन सिंह, वीके सिंह, सुदामा सिंह, श्रीप्रकाश राय, बृजेश पाण्डेय, आत्मा नन्द सिंह, महामंत्री अतुल राय, अमन सिंह यादव, कृष्णा नंद तिवारी, करण सिंह आदि लोग शामिल रहे।