फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के साढ़े तीन हजार पदों पर होगी भर्ती

Sat, 25 Jan 2020 08:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
teacher - फोटो : social media
इस साल प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन साढ़े तीन हजार पदों पर भर्ती होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने रिक्त पदों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन नए आयोग के गठन के इंतजार में अधियाचन फंसा हुआ है। निदेशालय तय नहीं कर पा रहा है कि पदों का अधियाचन उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा जाए या नए आयोग यानी शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाए, जिसके गठन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 4
teacher - फोटो : amar ujala
उच्च शिक्षा निदेशालय अशासकीय महाविद्यालयों में डेढ़ साल से असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों का विवरण जुटा रहा है। निदेशालय ने डेढ़ साल पहले उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को 534 पदों का अधियाचन भेजा था, लेकिन बाद में अधियाचन वापस ले लिया गया और कहा गया कि आरक्षण की समीक्षा नए सिरे से होगी। इसके बाद फिर से पदों का अधियाचन तैयार किया गया, लेकिन शासन से निर्देश आया कि सवर्ण आरक्षण को शामिल करते हुए पदों का का विवरण तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
UPPSC - फोटो : UPPSC
निदेशालय ने यह प्रक्रिया भी पूरी ली तो शासन ने नया फरमान आ गया कि प्रत्येक जिले में कमेटी के माध्यम से रिक्त पदों का सत्यापन कराया जाएगा। इस कमेटी का अध्यक्ष संबंधित जिले के डीएम को बनाया गया। इस दौरान रिक्त पदों की संख्या बढ़ती गई और निदेशालय ने अब तकरीबन साढ़े तीन हजार रिक्त पदों का विवरण तैयार किया है। अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि भर्ती के लिए निदेशालय की ओर से पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गाए, ताकि आयोग विज्ञापन जारी करते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सके।
विज्ञापन

4 of 4
uppsc
लेकिन, अब नया पेच फंस गया है। शासन स्तर से शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस आयोग के माध्यम से बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा में शिक्षकों और कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। ऐसे में निदेशालय तय नहीं कर पा रहा है कि अधियाचन कब और किसे भेजा जाए। वहीं, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि अधियाचन पर अगले सप्ताह तक निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें