फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की मेयर अभिलाषा गुप्ता को फोन पर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Apr 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 2
मेयर अभिलाषा गुप्ता - फोटो : self
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी की पत्नी व मेयर अभिलाषा गुप्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। अज्ञात आरोपी ने फोन पर उनसे अभद्रता भी की। मामले में शिकायत पर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर हरकत में आई पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाया तो आरोपी की लोकेशन कानपुर में मिली। जिस पर सूचना दी गई तो कानपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

सूत्रों के मुताबिक, घटना दोपहर तीन बजे के करीब हुई। मेयर अभिलाषा गुप्ता के फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले ने मेयर से शहर पश्चिमी विधानसभा के एक पूर्व विधायक का नंबर मांगा। मेयर ने नंबर की जानकारी नहीं होने की बात कही तो वह अभद्रता करने लगा। अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उनकी ओर से मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अभिलाषा गुप्ता - फोटो : self
मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी हरकत में आई। जिसके बाद नंबर को सर्विंलांस पर लगाया गया। इस पर कॉल करने वाले के नंबर की लोकेशन कानपुर में मिली। इसके बाद जानकारी देकर कानपुर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद कानपुर के सचेंदी थाना क्षेत्र से आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नीरज यादव बताया है। उधर रात 10 बजे के करीब कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें