फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कार्निवाल का चौथा दिन संगीत, नृत्य और कला से चकाचौंध

Wed, 15 Oct 2025 03:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दीप पर्व से पहले सिविल लाइंस में मंगलवार को अमर उजाला शुभ-लाभ कार्निवाल का चौथा दिन रंगारंग प्रस्तुतियों से चकाचौंध रहा। गीत-संगीत, नृत्य और कला के विविध रंगों से मंच जगमगा उठा।
विज्ञापन
1 of 6
अमर कार्निवाल में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला।
दीप पर्व से पहले सिविल लाइंस में मंगलवार को अमर उजाला शुभ-लाभ कार्निवाल का चौथा दिन रंगारंग प्रस्तुतियों से चकाचौंध रहा। गीत-संगीत, नृत्य और कला के विविध रंगों से मंच जगमगा उठा। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया तो महिलाओं ने मुफ्त में मेहंदी लगवाई। लोगों ने घोड़े के साथ ऊंट की भी सवारी की। बग्घी पर बैठकर घूमने वालों के ठाठ निराले रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने अमर उजाला परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन प्रयागराज के बच्चों और युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अद्भुत मंच दे रहा है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन हैं बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी भरते हैं। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर नई ऊंचाइयों को छूने का आशीर्वाद भी दिया।
विज्ञापन

2 of 6
अमर कार्निवाल में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला।
कार्निवाल की औपचारिक शुरुआत दिव्य प्रताप की ओम देवा देवा नमः की शानदार प्रस्तुति से हुई। इसके बाद आशीष बनर्जी ने तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार गीत से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अनुष्का ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एनआर डांस ग्रुप के कलाकारों ने नेहा शर्मा के निर्देशन में एकदंताय वक्रतुंडाय और मेरे ढोलना जैसे गीतों पर जबरदस्त नृत्य किया। इसपर बच्चों से लेकर बड़े तक तालियां बजाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

3 of 6
अमर उजाला कार्निवाल में राणा ज्वैलर्स की तरफ से कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
छोटे कलाकारों में रेयांश केसरवानी ने गायत्री मंत्र सुनाकर सबका दिल जीत लिया। कार्तिक ने शिव तांडव स्तोत्रम पर दमदार नृत्य कर वाहवाही लूटी। आशी वर्मा और आर्या ने शेकी-शेकी पर प्यारा सा नृत्य किया। शारदा ने तुम आए तो आया मुझे याद गाकर सभी को आनंदित कर दिया। लवी मनचंदा और शनाया ने आमी जे तोमार पर अपनी प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में व्यंजना आर्ट एंड कल्चर संस्था की मधु शुक्ला के साथ शांभवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था के छह बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं।

4 of 6
अमर उजाला कार्निवाल में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता की तरफ से कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
बच्चों ने जमाया रंग

बम-बम भोले... गीत पर 20 से अधिक बच्चों ने मंच पर नृत्य कर खूब रंग जमाया। अभिभावक उनका वीडियो बनाते रहे। सभी बच्चों को राणा ज्वेलर्स के पंकज सिंह ने पुरस्कृत किया।

हिपहॉप डांस का भी रहा तड़का

सुर साधना अकादमी की कीर्ति चौधरी ने कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनिया... गीत पर मन को छू लेने वाली प्रस्तुति दी। इसी ग्रुप की प्रिया एंड पार्टी ने जहबु सावन में कजरिया पर भावपूर्ण नृत्य किया। इन प्रतिभागियों को प्रखर श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। सौरभ के हिपहॉप डांस ने आधुनिक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं आर्यवीर गुप्ता ने मेरे घर राम आए हैं गीत गाकर और गिटार बजाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

5 of 6
अमर उजाला कार्निवाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
प्रतिभाओं को मंच देने की परंपरा को सराहा

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि जब अमर उजाला का कार्निवाल शुरू होता है तो पूरे प्रयागराज में दीपावली जैसा माहौल बन जाता है। उन्होंने अमर उजाला की सामाजिक सरोकार वाली पत्रकारिता और नई प्रतिभाओं को मंच देने की परंपरा को सराहा। कहा कि रचनात्मक गतिविधियों में भी अमर उजाला बेजोड़ है। इस मौके पर प्रयाग व्यापार मंडल के राणा चावला, निखिल मलंग, योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमर उजाला कार्निवाल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
आज अंतिम मौका, प्रतिभा दिखाने के लिए कराएं मुफ्त पंजीकरण

इच्छुक कलाकार, नृत्य-संगीत समूह और संस्थाएं अमर उजाला कार्निवाल में प्रस्तुति देने के लिए मुफ्त में पंजीकरण करा सकती हैं। बुधवार को आयोजन में प्रतिभाग करने का अंतिम मौका है। इच्छुक प्रतिभागियों को अपना नाम, उम्र, समूह या संगीत संस्थान के साथ अपनी विधा का नाम और फोन नंबर पर्ची पर लिखकर अमर उजाला के व्हाट्सएप नंबर 9675897474, 9675898656 या 9415347474 पर भेजना होगा। पंजीकृत कलाकारों को मंच पर प्रस्तुति का मौका मिलेगा।

सहयोगी : मुख्य प्रायोजक राजवंश ज्वेलर्स, पावर्ड बाय लाम हर्बल, एएसएम लैंड डेवलपर, हॉस्पिटैलिटी पार्टनर होटल रविशा कॉन्टिनेंटल, फूड पार्टनर हीरा हलवाई, आतिशबाजी पार्टनर महावीर ट्रेडिंग कंपनी, सिंधी पटाखे वाले, सोनी सेठ और नॉलेज पार्टनर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें