Amar Ujala Carnival : अमर उजाला की ओर से सिविल लाइंस में आयोजित कार्निवाल में बच्चों के साथ बड़े भी आनंद ले रहे हैं। शहरियों को ऊंट और बग्घी की सवारी करने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
1 of 16
अमर उजाला कार्निवाल में समूह नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला।
अमर उजाला कार्निवाल में अमर उजाला समाचार पत्र पढ़ते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
छोटी बच्ची स्तुति पांडेय ने शिव तांडव नृत्य किया। दीपक डांस स्टूडियो और इलेक्ट्रो डांस अकादमी के कलाकारों ने गणेश स्तुति पर नृत्य किया। नन्हीं हरनीत कौर, वैष्णवी, नंदिता अविका, कॉस्मिक रेज म्यूजिकल इंस्टिट्यूट के बच्चों ने वाद्य संगीत की शानदार प्रस्तुति दी। बाल कलाकार कलाकार सिंघियाना पांडेय ने खूब तालियां बटोरीं। विशेष आकर्षण रही दृष्टिबाधित बालिका गुनगुन जायसवाल की प्रस्तुति तेरे मन में राम, तन में राम, रोम-रोम में राम... भजन की सधी प्रस्तुति रही।