विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में आयोजित संत सम्मेलन में पास हुए तमाम प्रस्ताव पर राम मंदिर ट्रस्ट की पहली बैठक में मुहर लग गई। पिछले माह माघ मेले में 20 एवं 21 जनवरी को विहिप केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल और संत सम्मेलन में ही महंत नृत्य गोपाल दास को ट्रस्ट का अध्यक्ष एवं विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया था। यह दोनों ही प्रस्ताव पहली बैठक में रखे जाने के साथ पास भी कर दिए गए।