मेला क्षेत्र में स्थापित सांस्कृतिक पंडाल देश- विदेश से आए अतिथियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। सेक्टर- चार स्थित अक्षयवट के पंडाल में पं. छन्नूलाल मिश्र की शिष्या कुमुद दीवान ने ठुमरी के बाद दादरा की प्रस्तुति की। इनके बाद राम भारती कला केंद्र के कलाकारों ने संगीतमय रामलीला का मंचन किया। इसी तरह सेक्टर- 6 स्थित ऋषि भारद्वाज के मंच पर छत्तीसगढ़ से आईं लोक कलाकार उर्वशी साहू ने राउतनाचा, करमा और सुगा नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की।