फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले में टेंट सिटी बनकर तैयार, डीलक्स कॉटेज के लाउंज में बैठकर करिए गंगा दर्शन

Sun, 15 Jan 2023 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अरैल में सोमेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने 10 बीघे में टेंट सिटी की छटा देखते बन रही है। इसमें फिलहाल कुल 20 डीलक्स कॉटेज लगाए गए हैं। एक डीलक्स कॉटेज 36 फीट चौड़ा और 60 फीट लंबा बनाया गया है। प्रत्येक कॉटेज में डबल बेडवाले मास्टर बेडरूम के साथ अटैच वाशरूम, एक कम्युनिटी किचन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : माघ मेले में अरैल में पर्यटन विभाग की और से तैयार कराया गया टेंट सिटी। - फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ के रिहर्सल के तौर पर माघ मेला में पहली बार अरैल घाट पर टेंट सिटी बसा दी गई है। इसमें फिलहाल 20 डीलक्स कॉटेज बनाए गए हैं। लग्जरी सुविधाओं से युक्त इस कॉटेज में लाउंज भी बनाए गए हैं, जहां बैठकर पर्यटक गंगा दर्शन का लाभ ले सकेंगे। इस टेंट सिटी का रविवार को औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उद्घाटन किया।

अरैल में सोमेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने 10 बीघे में टेंट सिटी की छटा देखते बन रही है। इसमें फिलहाल कुल 20 डीलक्स कॉटेज लगाए गए हैं। एक डीलक्स कॉटेज 36 फीट चौड़ा और 60 फीट लंबा बनाया गया है। प्रत्येक कॉटेज में डबल बेडवाले मास्टर बेडरूम के साथ अटैच वाशरूम, एक कम्युनिटी किचन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री नंदी ने टेंट सिटी का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला।
प्रत्येक कॉटेज के प्रवेश द्वार वाले हिस्से में नेट से सुसज्जित लाउंज भी बनाया गया है। इस लाउंज में पर्यटकों के बैठने और चाय-नाश्ते के लिए दो-दो कुर्सियां, टेबल की भी सुविधा मिलेगी। पर्यटक इस लाउंज में बैठकर गंगा दर्शन के साथ ही गुनगुनी धूप का आंनद भी ले सकेंगे। पर्यटकों को यहां से नाव या स्टीमर के जरिए माघ मेला क्षेत्र का भ्रमण करने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने टेंट सिटी का उद्घाटन किया। - फोटो : अमर उजाला।
पर्यटन विभाग और पीडीए की बेवसाइड से इस कॉटेज की बुकिंग होगी। टेंट सिटी का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद मंत्री नंदी ने बताया कि महाकुंभ 2025 के ट्रायल के रूप में इस टेंट सिटी को बसाया गया है। महाकुंभ 2025 विश्व का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक आयोजन होगा।

4 of 6
Prayagraj News : मंत्री नंदी ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला।
मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस आयोजन की रूपरेखा बनाने के साथ ही तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस मौके पर मेलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान,एसएसपी मेला राजीव नारायण मिश्र, एडीएम दयानंद प्रसाद, विवेक चतुर्वेदी, एसीपी अजीत सिंह चौहान उपस्थित थे। 
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : मंत्री नंदी ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला।
हरिद्वार-उज्जैन और नासिक के नाम पर कॉटेज, बुकिंग आज से
अरैल में  बनी टेंट सिटी की सोमवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी। प्रयागराज मेला प्राधिकरण से जुड़े अफसरों ने बताया कि चार स्थानों पर चहां महाकुंभ लगता रहा है, उन स्थानों के नाम पर एलग-अलग चार ब्लॉक बनाए गए हैं। इसमें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक के नाम पर डीलक्स कॉटेज बनाए गए हैं। इस कॉटेज का एक दिन का किराया पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : संगम में डुबकी लगाते मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।
कैबिनेट मंत्री नंदी ने संगम में लगाई डुबकी 
सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने मां गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती की आराधना कर लोक कल्याण की कामना  की। मंत्री नंदी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों एवं विश्व के तमाम देशों में संगम नगरी प्रयागराज आने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसका सरकार ने पूरा ध्यान रखा है। 







व्यापार मंडल के अध्यक्ष को देखने के लिए पहुंची मेयर
बीमार चल रहे प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा को देखने के लिए रविवार को मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी उनके मीरापुर स्थित आवास पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल केसरवानी झल्लर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें