फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में शिक्षिका को जिंदा फूंका: मां बोली- जल गया इकलौती बेटी की शादी का सपना, आज होगा अंतिम संस्कार

Fri, 31 Jan 2025 12:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस टीम विकास के घर छानबीन करने पहुंचीं। उस समय परिवार के लोग नहीं मिले। घर पर ताला लटक रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
युवती की हत्या के बाद बिलखती मां - फोटो : अमर उजाला
नीलू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसकी परिवार के लोगों ने बड़े प्यार से परवरिश की थी। पिता रज्जन दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। अचानक हुए इस हादसे ने माता-पिता के सपनों को चकनाचूर कर दिया।

बेटी व विकास के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की परिवार के लोगों को जानकारी नहीं थी। पिता ने बेटी नीलू की शादी अमेठी के भादर नरहरपुर में तय की थी। लड़का पक्ष के लोग 24 फरवरी को तिलक चढ़ाने के लिए लौली पोख्ताखाम आने वाले थे। दो मार्च को शादी होनी थी। अब दिल्ली से पिता के आने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार होने की संभावना है। परिवार की ओर से कोई तहरीर भी नहीं दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
खेत में पड़े विकास और नीलू - फोटो : अमर उजाला
बेटी का जला शव देख मां हो गई बेहोश
लौली पोख्ताखाम में लालजी मिश्रा के गेहूं के खेत में बेटी नीलू का जला हुआ शव मिलने की खबर पर मां कमलेश कुमारी रोते-बिलखते मौके पर पहुंची। बेटी का बुरी तरह जला चेहरा देख वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों के अनुसार विकास ने जब उसे रोका नीलू के कहने पर चचेरी बहन मानसी कॉलेज की ओर जाने लगी। अचानक चीख-सुनकर वह चिल्लाते हुए घर की ओर भागी।
विज्ञापन

3 of 5
जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विकास के घर लटकता रहा ताला
सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस टीम विकास के घर छानबीन करने पहुंचीं। उस समय परिवार के लोग नहीं मिले। घर पर ताला लटक रहा था। इस घटना के बाद नीलू के ननिहाल वाले भी आक्रोशित दिखे। तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क रही।

4 of 5
नीलू और विकास - फोटो : अमर उजाला
यहा है मामला
यूपी के प्रतापगढ़ स्थित कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सिरफिरे प्रेमी ने स्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस दौरान वह भी बुरी तरह झुलस गया, उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रेमी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
गेंहू के खेत में दी मौत
लौली पुख्ता खाम निवासी रज्जन यादव की पुत्री नीलू यादव (25) घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। मृतका की 24 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी होनी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार को वह स्कूल जाने के लिए अपनी चचेरी बहन मानसी के साथ घर से निकली। स्कूल से पहले ही उसे चंदौका निवासी विकास यादव उर्फ रिंकू (27) ने रोक लिया और बगल में गेहूं के खेत में बात करने के बहाने ले गया। जब तक वह कुछ समझ पाती, विकास ने नीलू के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस जला दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें