फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझे माफ करना': 'जो मन में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है', युवती के हत्यारोपी की जेब से मिला सुसाइड नोट

Fri, 31 Jan 2025 10:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि घरवालों संग दोस्त उसे माफ कर दें। आठ साल से जिसे अपनी जिंदगी मान लिया था। वह अब दूसरे की होने जा रही है। उसने शादी न करने का वादा भी किया था।
विज्ञापन
1 of 7
शिक्षिका की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के लौली पोख्ताखाम में शिक्षिका को जलाकर मारने के आरोपी विकास की जेब से मिले सुसाइड नोट से यह सामने कि वह खुद भी मरने के इरादे से आया था। उसने लिखा कि जो मन-मस्तिष्क में समाई, वह अब दूसरे की होने जा रही है। बर्दाश्त नहीं हो रहा है...। वह नीलू के साथ दुनिया छोड़ने जा रहा हूं। घटना की सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन सुसाइड नोट एक उलझे हुए प्रेम संबंध की कहानी बता रहा है। आरोपी विकास शादीशुदा है।
विज्ञापन

2 of 7
जांच में जुटी पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार सुसाइड नोट में लिखा है कि घरवालों संग दोस्त उसे माफ कर दें। आठ साल से जिसे अपनी जिंदगी मान लिया था। वह अब दूसरे की होने जा रही है। उसने शादी न करने का वादा भी किया था। उसके कहने पर ही उसने 17 नवंबर 2024 को शादी की थी। लेकिन पत्नी को छोड़कर उसके साथ वह जिंदगी व्यतीत करने के लिए तैयार था...। घटना के लिए वह खुद जिम्मेदार है।

चंदौका के क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल पटेल ने बताया कि विकास चंडीगढ़ में अपने पिता के साथ प्राइवेट कंपनी में काम करता था। करीब एक माह पहले वह घर आया था। उसके पिता भी घर पर ही हैं। ग्रामीणों का कहना कि नीलू अपने ननिहाल चंदौका में रहती थी। करीब छह वर्ष से वह कॉलेज में पढ़ाने जाया करती थी। विकास भी एक वर्ष पहले कॉलेज में पढ़ाया करता था। इसी दौरान दोनों में नजदीकी हुई। इसकी जानकारी परिवार वालों को नहीं थी। शादी की बातचीत प्रारंभ होने पर करीब छह माह पहले नीलू ननिहाल से अपने घर आकर रहने लगी।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवाने की कोशिश करती रही पुलिस
सुसाइड नोट में आरोपी ने जिक्र किया है कि मोबाइल में दोनों के बहुत सारे फोटो व वीडियो हैं। पुलिस आरोपी विकास यादव की जेब में मिले मोबाइल का पैटर्न लॉक खुलवाने की कोशिश करती रही। विकास बेहोशी की अवस्था में था, कुछ बता न सका। तमाम कोशिश काम न आई।

4 of 7
नीलू और विकास - फोटो : अमर उजाला
यहा है मामला
यूपी के प्रतापगढ़ स्थित कोहड़ौर थाना क्षेत्र के लौली पोख्ताखाम गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सिरफिरे प्रेमी ने स्कूल पढ़ाने जा रही शिक्षिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस दौरान वह भी बुरी तरह झुलस गया, उसे लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रेमी की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
गेंहू के खेत में दी मौत
लौली पुख्ता खाम निवासी रज्जन यादव की पुत्री नीलू यादव (25) घर से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। मृतका की 24 फरवरी को तिलक और दो मार्च को शादी होनी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार को वह स्कूल जाने के लिए अपनी चचेरी बहन मानसी के साथ घर से निकली। स्कूल से पहले ही उसे चंदौका निवासी विकास यादव उर्फ रिंकू (27) ने रोक लिया और बगल में गेहूं के खेत में बात करने के बहाने ले गया। जब तक वह कुछ समझ पाती, विकास ने नीलू के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस जला दी।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विकास से चिपक गई नीलू
पल भर में नीलू के शरीर के ऊपर से आग की लपटें उठने लगीं। वह विकास से चिपक गई, जिससे वह भी जलने लगा। खेत से धुआं व चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक नीलू की मौत हो चुकी थी और विकास भी बुरी तरह से झुलस गया था। चौकीदार बलराम यादव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे विकास को सीएचसी भेजा, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नीलू का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विकास लखनऊ रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद विकास को लखनऊ केजीएमयू भेजा गया। इधर मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण, थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों की सुबह मुलाकात भी हुई। विकास यादव ने पेट्रोल डालकर घटना को अंजाम दिया। - शिवनारायण, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें