फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से शिष्य संग तांत्रिक ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Sat, 28 Dec 2019 08:13 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 3
rape with minor girl - फोटो : Social Media
झाड़ फूंक के बहाने किशोरी से दुष्कर्म करने वाले गुरु और शिष्य को लालापुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोच।  
विज्ञापन

2 of 3
rape
बता दें कि लालापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से झाड़ फूंक के बहाने एक कथित तांत्रिक पिछले एक वर्ष से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। गुरुवार को किशोरी को बहला फुसला कर तांत्रिक ने उसको भाग चलने के लिए रात को बुलाया और शिष्य के खेत में बनी झोपड़ी में  ले जाकर रखा। वहां पर तांत्रिक और उसके शिष्य ने मिलकर किशोरी के साथ मनमानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
marital rape - फोटो : pexels.com
24 घंटे तक किशोरी को बंधक बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।  किसी तरह से किशोरी जब उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची तो परिवार वालों को जानकारी हुई। परिवार वाले किशोरी को लेकर लालापुर थाने गए और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सूरज धुरिया व अशोक कुमार धुरिया निवासी बसहरा तरहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया । केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। शनिवार को थानाध्यक्ष लालापुर संतोष कुमार सिंह ने दोनों को मानपुर गांव के पास से पकड़ लिया और दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें