फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी: शहर के 50 स्कूलों समेत 60 स्थानों पर लगेंगे झूले, खेल के सामान

Tue, 27 Jul 2021 11:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • 2.76 करोड़ से स्मार्ट सिटी कंपनी मल्टी एक्टीविटी सिस्टम करेगी विकसित, नगर निगम कराएगा काम
विज्ञापन
1 of 3
डेमो - फोटो : डेमो
ओपेन एयर जिम, स्मार्ट क्लास, बस शेल्टर के बाद स्मार्ट सिटी कंपनी शहर के 50 स्कूलों समेत 60 स्थानों पर आकर्षक झूले और खेल के सामान लगाएगी। बच्चों में खेलकूद की भावना को बढ़ाने के लिए मल्टी एक्टीविटी सिस्टम योजना के तहत 2.76 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। खास यह है कि ये काम तीन महीने में पूरे कराए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी कंपनी ने करोड़ों के खर्च से होने वाले इस काम के लिए स्कूलों को चयन कर लिया है। ध्यान रखा गया है कि ज्यादातर स्कूल ऐसे हों, जहां खेल मैदान न हों और वहां के बच्चे खेलकूद की सुविधा से दूर हों। साथ ही दस ऐसे पार्कों या सार्वजनिक स्थानों का चयन किया जा रहा है, जहां पार्कों में ज्यादा संख्या में रोज पहुंचते हों। इस बारे में परीक्षण कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन

2 of 3
झूले का आनंद लेते बच्चे। - फोटो : Rajesh Kumar

सिखाएंगे, सेहत संग सक्रियता बढ़ाएंगे झूले

स्मार्ट सिटी कंपनी अंतर्राष्ट्रीय मानक के आधार पर झूलों का चयन किया है। आधुनिक झूले बच्चों की सक्रियता बढ़ाएंगे। साथ ही व्यस्त समय के बीच खेलकूद का मौका देने के लिए ऐसे झूले लगाए जा रहे हैं, जिसे देखकर ही बच्चे आकर्षित हो जाएं। खेल शिक्षकों इस बारे में झूलों की स्थापना कराने वाली विशेष प्रशिक्षण देकर इनकी उपयोगिता बताने का काम भी करेगी।
 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Smart City

कोरोना काल में अटका काम, तीन महीने में होगा पूरा

मल्टी एक्टीविटी सिस्टम के तहत झूलों की स्थापना के लिए कंपनी का चयन हो गया है। वर्कआर्डर जारी होने वाले हैं। कार्यदायी संस्था को तीन महीने के भीतर काम समाप्त करना होगा। नगर निगम के इंजीनियर इस कार्य की नियमित निगरानी करेंगे। अधिशाषी अभियंता नगर निगम आशीष त्रिवेदी के मुताबिक स्मार्ट सिटी कंपनी की इस योजना को नगर निगम पूरा कराएगा। इसकी तैयारी पूरी है। 

अक्तूबर तक लगा दी जाएंगी सड़कों, फुटपाथों के किनारे 647 बेंच

स्मार्ट सिटी कंपनी एबीडी एरिया की सड़कों, फुटपाथ और बड़े चौराहों के किनारे आकर्षक बेंच लगवाने की तैयारी में है।  सिर्फ एबीडी क्षेत्र में होने वाले  इस काम को अक्तूबर तक पूरा कराने की तैयारी है। अफसरों का मानना है कि स्मार्ट हुई सड़कों के किनारे बेंच लगाने से लोगों को आराम करने में सहूलियत होगी। 

स्मार्ट सिटी कंपनी बच्चों के लिए नई योजना के तहत मल्टी एक्टीविटी सिस्टम के तहत आकर्षक झूले लगाएगा। खेल उपकरण आधुनिक होंगे। - रविरंजन, - नगर आयुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें