फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somvar : महादेव के जयकारों से गूंजी संगमनगरी, शिवालयों पर लगी भक्तों की लंबी कतार

Mon, 05 Aug 2024 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दूध, गंगा जल, पुष्प, धतूरा, भांग, इत्र, बेलपत्र, नैवेद्य, मिष्ठान्न, शमी, हल्दी, देसी घी, दही, चंदन आदि का अर्पण कर देसी घी के दीए जलाए गए और कर्पूर से आरती की गई। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय रहा।
विज्ञापन
1 of 9
सिविल लाइंस हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर में दर्शन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सुबह से ही दर्शन पूजन करने के लिए शिवभक्त मंदिर पहुंच गए थे। इसमें महिलाओं की संख्या काफी अधिक देखी गई। दूध, गंगा जल, पुष्प, धतूरा, भांग, इत्र, बेलपत्र, नैवेद्य, मिष्ठान्न, शमी, हल्दी, देसी घी, दही, चंदन आदि का अर्पण कर देसी घी के दीए जलाए गए और कर्पूर से आरती की गई। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा वातावरण शिवमय रहा।
 
सर्वाधिक भीड़ यमुना तट पर स्थित पौराणिक मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर जुटी। यहां मंदिर पर करीब एक किमी लंबी कतार लगी रही। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों ी ड्यूटी लगाई गई। तमाम अधिकारी भी चक्रमण करते देखे गए। दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

2 of 9
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस हनुमत निकेतन स्थित महादेव मंदिर, संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर और भगवान शिव मंदिर सहित शहर दारागंज दशाश्वमेध घाट पर स्थित दशाश्वमेधेश्वर मंदिर, नागवासुकि मंदिर, कोटेश्वर महादेव, पड़िला महादेव मंदिर, फाफामऊ, सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल नैनी, शिव मंदिर राजरूपपुर के अलावा ग्रामीण अंचलों में स्थित कुंदौरा महादेव मंदिर जंघई, प्राचीन शिव मंदिर बरौत, बेलनाथ मंदिर भीटी आदि मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। दारागंज गंगा घाट से जल उठाकर हजारों की संख्या में कांवड़िये काशी विश्वनाथ और बाबा सेमराधनाथ महादेव सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन

3 of 9
हनुमत निकेतन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर सिविल लाइंस हनुमत निकेतन में लगी भक्तों की भीड़। 

4 of 9
हनुमत निकेतन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर सिविल लाइंस हनुमत निकेतन में लगी भक्तों की भीड़। 
विज्ञापन

5 of 9
हनुमत निकेतन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार पर सिविल लाइंस हनुमत निकेतन में लगी भक्तों की भीड़। 
विज्ञापन

6 of 9
मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भक्तों की लंबी कतार लगी रही। हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। 
विज्ञापन

7 of 9
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी रही लंबी कतार।  - फोटो : अमर उजाला।
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी रही लंबी कतार। 

8 of 9
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार। 
विज्ञापन

9 of 9
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला।
मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर दर्शन के लिए लगी लंबी कतार। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें