prayagraj news : किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया।
- फोटो : prayagraj
विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें गिरफ्तार का लिया। बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर नौ कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया। इसकी वजह से आधा घंटा से अधिक समय तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस रुकी रही। ट्रेन रोकने पर गिरफ्तार होने वालाें में संदीप यादव, मुशीर अहमद, राजेश यादव, उदय शंकर उर्फ बबलू रावत, अरुण यादव, विकास यादव उर्फ बालाजी, सौरव यादव, शिवा केसरवानी, अमित कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों में एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जिसकी तलाश की जा रही है।