Peshwai Niranjani
शहरियों, अफसरों ने किया संतों का स्वागत
पेशवाई के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और अखाड़ेे के अष्टकौशल महंत नरेंद्र गिरि, महंत रविंद्र पुरी, महंत आशीष गिरि आदि के अतिरिक्त आचार्य महामडंलेश्वर और अन्य महामंडलेश्वरों का मोरी पंपिंग स्टेशन के करीब मंडलायुक्त आशीष गोयल, कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद, एडीजी एसएम सावत, आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी कविंद्र प्रताप सिंह आदि ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। वहीं अल्लापुर और दारागंज में शहरियों, कारोबारियों के अतिरिक्त विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, तीर्थपुरोहित मधु चकहा, श्रवण शर्मा, अमित वैद्य, डॉ.प्रकाश मिश्रा, प्रभात पांडेय आदि ने भी महंतों, महामंडलेश्वरों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।